दीपिका की फोटो पर रणवीर सिंह ने किया कमेंट तो एक्ट्रेस ने कहा- 'घर आजा, मैं बताती हूं'

Deepika Padukone And Ranveer Singh Social Love दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के उस कमेंट का जवाब दिया है जो एक्टर ने दीपिका की फोटो पर किया था।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 11:45 AM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 11:45 AM (IST)
दीपिका की फोटो पर रणवीर सिंह ने किया कमेंट तो एक्ट्रेस ने कहा- 'घर आजा, मैं बताती हूं'
दीपिका की फोटो पर रणवीर सिंह ने किया कमेंट तो एक्ट्रेस ने कहा- 'घर आजा, मैं बताती हूं'

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह अक्सर एक-दूसरे की फोटो पर कमेंट करते रहते हैं। दीपिका पादुकोण अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और रणवीर सिंह उस पर कमेंट करते रहते हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ, दीपिका ने फोटो शेयर की तो रणवीर ने उस पर कमेंट कर दिया। लेकिन इस बार दीपिका ने भी कमेंट में इसका जवाब दिया और वो भी शानदार तरीके से।

आपको बताते हैं आखिर कहानी क्या है... दरअसल ने एक दिन पहले अपनी फोटो शेयर की थी, जिसमें उनकी एक्ट्रीम क्लोजअप शॉट था। उसमें उनके चेहरे को ही जूम करके दिखाया गया था। इस फोटो पर रणवीर सिंह ने कमेंट किया और कहा- 'और पास।' इसके बाद यूजर्स ने रणवीर सिंह के कमेंट को सराहा और 20 हजार से अधिक लोग सिर्फ इस कमेंट को लाइक कर चुके हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@harpersbazaarus Photographer: @david_roemer Fashion Editor/Stylist: @carrielauren Hair: @earlsimms2 Makeup: @naokoscintu Nails: @robbietomkins Author: @whatisnojan

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on Oct 16, 2019 at 12:16am PDT

अब दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के कमेंट का जवाब देते हुए कहा- 'अच्छा... घर आज... मैं बताती हूं।' इस कमेंट के बाद ये तस्वीर और ज्यादा सुर्खियों में आ गई है। वहीं दीपिका के रिप्लाई करने के बाद लोग दीपिका के रिप्लाई की तारीफ कर रहे हैं। वहीं करीब 10 हजार लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@harpersbazaarus Photographer: @david_roemer Fashion Editor/Stylist: @carrielauren Hair: @earlsimms2 Makeup: @naokoscintu Nails: @robbietomkins Author: @whatisnojan

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on Oct 16, 2019 at 12:16am PDT

अगर दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस एक एसिड अटैक पीड़िता पर बन रही फिल्म छपाक में नजर आने वाली है, जो फिल्म जनवरी के शुरुआत में रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा दीपिका और रणवीर जल्द ही फिल्म 83 में नजर आएंगे। इस फिल्म में दोनों शादी के बाद पहली बार पर्दे पर एक साथ दिखाई देंगे। फिल्म 83, 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित है और इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं, जबकि दीपिका उनकी पत्नी के रुप में दिखाई देंगी।

chat bot
आपका साथी