'पठान' के लिए जमकर पसीना बहा रही हैं दीपिका पादुकोण, एक्शन सीन्स के लिए कर रहीं ऐसे तैयारी

पठान में दीपिका और शाहरुख खान की जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों को देखने को मिलेगी। पठान में दीपिका पादुकोण तगड़ा एक्शन करते हुए नजर आने वाली हैं जिसके लिए अभिनेत्री खास तैयारियों में जुटी हैं। दीपिका पादुकोण अपने एक्शन सीक्वेंस के लिए जमकर पसीना बहा रही हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 10:13 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 10:13 PM (IST)
'पठान' के लिए जमकर पसीना बहा रही हैं दीपिका पादुकोण, एक्शन सीन्स के लिए कर रहीं ऐसे तैयारी
दीपिका पादुकोण की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों लगातार फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिलहाल दीपिका शकुल बत्रा की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच दीपिका अपनी आगामी फिल्म 'पठान' के लिए भी जी-तोड़ मेहनत कर रही हैं। 'पठान' में दीपिका और शाहरुख खान की जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों को देखने को मिलेगी। 'पठान' में दीपिका पादुकोण तगड़ा एक्शन करते हुए नजर आने वाली हैं जिसके लिए अभिनेत्री खास तैयारियों में जुटी हैं।

दीपिका पादुकोण अपने एक्शन सीक्वेंस के लिए जमकर पसीना बहा रही हैं। जिसके बारे में फिल्म यूनिट से ही जुड़े एक सूत्र ने जानकारी दी है। सूत्र ने बताया कि दीपिका पादुकोण इस समय कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं लेकिन बावजूद इसके वो पठान के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। दीपिका जिम में पसीना बहाने के साथ ही साथ योग से भी खुद को चुस्त बना रही हैं। दीपिका सप्ताह में एक दिन का ब्रेक लेती हैं आराम के लिए लेकिन बाकी छह दिन कड़ी मेहनत करती हैं।

आगे बताया कि, 'दीपिका अपने पूरे दिन में से डेढ़ घंटे का समय वर्कआउट के लिए निकालती हैं। इसके अलावा वो सख्त डायट को भी फॉलो कर रही हैं।' वहीं सूत्र ने ये भी बताया कि हाल ही में दीपिका को कोविड हुआ था, जिससे वो अपने फिल्म शिड्यूल पर फिर से लौट आईं हैं। इस बारे में बात करते हुए सूत्र ने कहा कि, 'कोविड -19 से लड़ने के बाद सेट पर वापस आने लिए दीपिका को भावनात्मक और शारीरिक रूप में मजबूत होना जरूरी था। वो अभी भी अपनी फिटनेस और स्वास्थ्य को पूरी तरह से ट्रैक पर वापस लाने के लिए कोशिश कर रही हैं। और इसके लिए पूरी लगन से मेहनत कर रही हैं।'

बता दें कि लॉकडाउन में ढील के बाद से ही दीपिका पादुकोण लगातार अपने काम में व्यस्त हैं। दीपिका ने पहले पठान का एक शिड्यूल पूरा किया जिसके बाद अब वो शकुन बत्रा की फिल्म के लिए शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं दीपिका इसके बाद भी लगातार व्यस्त रहने वाली हैं। दीपिका जल्द ही प्रभास के साथ नाग अश्विन की आगामी फिल्म 'द इंटर्न रीमेक' में भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो 'महाभारत', '83' और 'फाइटर' के लिए भी इसके बाद शूटिंग शुरू करेंगी। हालांकि दीपिका की '83' को अब केवल रिलीज का इंतजार है।

chat bot
आपका साथी