एेसा होगा दुल्हन दीपिका का डिजाइनर लहंगा, दुल्हे राजा रणवीर पहनेंगे शेरवानी

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इटली के लेक कोमो में 14 और 15 नवंबर को शादी करने वाले हैंl

By Rahul soniEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 04:30 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 08:21 AM (IST)
एेसा होगा दुल्हन दीपिका का डिजाइनर लहंगा, दुल्हे राजा रणवीर पहनेंगे शेरवानी
एेसा होगा दुल्हन दीपिका का डिजाइनर लहंगा, दुल्हे राजा रणवीर पहनेंगे शेरवानी

आर. कुमार गुप्ता, मुंबईl बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों सितारों की शादी की खूब चर्चा है। जहां एक ओर प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ शादी करने जा रही हैं, वहीं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की भी खूब खबरें हैं। 14 और 15 नवंबर को रणवीर और दीपिका शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं जिसके लिए तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। खास तौर पर दोनों के ड्रेस को लेकर तैयारी की जा रही है। 

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इटली के लेक कोमो में 14 और 15 नवंबर को शादी करने वाले हैंl इस मौके पर सभी की नजरें इस ओर टिकी हुई है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी में कौन से फैशन डिजाइनर का ब्राइडल वेयर पहनने वाले हैंl ऐसे में एयरपोर्ट पर जब लोगों ने सब्यसाची मुखर्जी के ढेरों बैग्स देखे, तो उन्हें इस बात का अंदाजा हुआ कि दीपिका पादुकोण फैशन डिजायनर सब्यसाची मुखर्जी की डिजाइन की गई ड्रेस पहनेंगीl सूत्रों की मानें तो दीपिका पादुकोण एक लाल कलर का लहंगा पहनेंगी, जिसमें बहुत बारीकी से काम किया गया होगा और यह सब्यसाची मुखर्जी का सिग्नेचर लहंगा होगाl वहीं रणवीर सिंह कांजीवरम की शेरवानी पहने नजर आएंगे, जिस पर बहुत बारीक काम किया गया होगाl इतना ही नहीं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के परिवारजनों के भी कपड़े बहुत ही स्टाइलिश तरीके से बनाये गए हैंl यह बात भी कही जा रही है कि दीपिका पादुकोण के घर वाले भी फैशन डिजायनर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा बनाए गए कपड़े ही पहनेंगेl 

आपको बता दें कि, शादी में मौजूद वेटर्स के भी कपड़े और उनका रंग तय कर लिया गया हैl रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की प्रेम कहानी अब शादी के बंधन में बंध कर नए रिश्ते के सफर पर निकलेगी और इस शुभ मुहूर्त के लिए दोनों इटली के लेक कोमो पहुंच चुके हैं। जहां एक शानदार विला में दोनों की शादी की रस्में होंगी।दोनों 14 और 15 नवंबर को शादी करने वाले हैं। अब इटली के लेक कोमो से तस्वीरें भी आ रही हैं। जहां उनकी शादी की तैयारियां जोरों शोरों से शुरू हो गई हैं। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में कुछ चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया गया है जिसमें मात्र परिवार और उनके करीबी मित्र गण उपस्थित होंगे।  

यह भी पढ़ें: Box Office: गिरते गिरते इतने गिर गए ‘ठग्स..’ के कलेक्शन, चौथे दिन बस इतने करोड़

यह भी पढ़ें: Box Office: दुनिया भर में जारी है 'सरकार' की धूम, बंपर कमाई जारी

chat bot
आपका साथी