दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी का कराया बीमा, इन चीजों को किया गया कवर

रणवीर और दीपिका की शादी का कार्यक्रम इटली में 14 और 15 नवंबर को होगा जिसमें बॉलीवुड के कुछ सितारे मौजूद रहेंगे।

By Rahul soniEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 01:13 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 08:21 AM (IST)
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी का कराया बीमा, इन चीजों को किया गया कवर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी का कराया बीमा, इन चीजों को किया गया कवर

आर. कुमार गुप्ता, मुंबईl बॉलीवुड के दो सितारे जीवनसाथी बनने जा रहे हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों इटली के लेक कोमो में एक शानदार विला में शादी कर रहे हैं। एेसे में इस शादी की कुछ चीजों का बीमा करवाया गया है। 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली के लेक कोमो में होने जा रही है जिसकी तैयारियां हो चुकी हैं। शादी का कार्यक्रम भव्य होगा। इसलिए इस शादी को लेकर कुछ चीजों का बीमा करवाया गया है। दिल्ली की एक बीमा कंपनी ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी ने इन दोनों के इंश्योरेंस पॉलिसी को जारी किया है, जिसे मुंबई कार्यालय से जारी किया गया हैl इसमें शादी की दोनों जगहों का बीमा किया गया हैl इसके अलावा यह बीमा पॉलिसी पूरे 5 दिनों के लिए जारी होगी, जिसमें 12 से 16 नवंबर की तारीख शामिल हैl इसमें आग लगने, चोरी होने, विस्फोट होने, हवाई जहाज से कोई नुकसान होने, भूकंप आने, पानी से नुकसान होने, चोरी या डकैती, बाढ़, तूफान या टायफून जैसी चीजों को कवर किया गया हैl इसके अलावा हड़ताल, दंगा या किसी भी प्रकार का कोई नुकसान इस बीमा में कवर रहेगा। ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी ने इस बीमा पॉलिसी को कई लोगों को भेजा हैl ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के सहायक जनरल मैनेजर अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि यह पॉलिसी पूर्ण रूप से शादी का बीमा नहीं करती, बल्कि ज्वेलरी जो कि विवाह में इस्तेमाल की जाएगी उस पर लागू होती है। बीमा राशी का कुल मूल्य क्लेम के दौरान ही पता लगाया जा सकता हैl साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस पॉलिसी में लोकेशन अथवा भाड़ा लागू नहीं होगाl  

यह भी पढ़ें: Box Office: डूब गया ठगों का जहाज, पांचवे दिन Thugs Of Hindostan को इतने करोड़

जानकारी के मुताबिक शादी के बाद दो वेडिंग रिसेप्शन होंगे। एक रिसेप्शन 21 नवंबर को बैंगलुरु में होगा चूंकि दीपिका बैंगलुरु की हैं। इसमें बैंगलुरु में दीपिका के परिवार के करीबी शामिल होंगे। इसके बाद मुंबई में वेडिंग रिसेप्शन 28 नवंबर को होगा। 

बॉलीवुड के गलियारों में कई दिनों से सितारों की शादी की खूब चर्चा है। अनुष्का शर्मा के बाद कई अभिनेत्रियां शादी के पवित्र बंधन में बंधी। नेहा धूपिया ने अंगद बेदी से शादी की। वहीं, इन दिनों प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। दोनों सगाई कर चुके हैं और बताया जा रहा है कि इस साल शादी करेंगे। 

यह भी पढ़ें: दीपिका-रणवीर ने अतिथियों के लिए रखी है एक शर्त, जानेंगे तो वाहवाही करेंगे

chat bot
आपका साथी