दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने यहां खरीदा आलीशान बंगला, शाहरुख खान का फार्महाउस भी है करीब

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह ने हाल ही नें एक आलीशान बंगला खरीदा है। दीपिका-रणवीर से पहले इस इलाके में सुपरस्टार शाहरुख खान अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के भी घर और फार्महाउस हैं।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 09:02 AM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 09:02 AM (IST)
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने यहां खरीदा आलीशान बंगला, शाहरुख खान का फार्महाउस भी है करीब
Image Source: Deepika Padukone Social media Page

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह ने हाल ही नें एक आलीशान बंगला खरीदा है। मुंबई को अलाबीग में स्थित इस बंगले की कीमत 22 करोड़ रुपए हैं। दीपिका-रणवीर से पहले इस इलाके में सुपरस्टार शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के भी घर और फार्महाउस हैं। दरअसल, हाल ही में दोनों रजिस्ट्रार के ऑफिस जाते हुए स्पॉट किए गए। खबरों की मानें तो उनकी नई संपत्ति में दो बंगले, एक नारियल और सुपारी का एक बाग भी शामिल हो गया है। 

दीपिका-रणवीर ने खरीदी प्रॉपर्टी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 9000 स्क्वॉयर मीटर जमीन पर बने इस बंगले में 5 बेडरूम हैं। अलीबाग मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में से एक है और इस 5 बीएचके फ्लैट में कई पार्किंग हैं। खबर है कि ये कपल इसे अपने हॉलीडे होम की तरह इस्तेमाल करेगा।इसके अलावा दोनों ने प्रॉपर्टी की स्टांप ड्यूटी के तौर पर 1.32 करोड़ रुपए दिए हैं। दीपिका और रणबीर ने इस प्रॉपर्टी को अपनी फर्म आरएस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और केए एंटरप्राइज एलएलपी के अंतर्गत खरीदा है।

दीपिका के पास पहले से है आलीशान फ्लैट

अगर मौजूदा घर की बात करें तो फिलहाल दीपिका और रणवीर इस वक्त मुंबई के प्रभादेवी इलाके में स्थित आलीशान 4 बीएचके अपार्टमेंट में रहते हैं। दीपिका ने साल 2010 में ये घर खरीदा था। साल 2016 में भी दीपिका ने एक फ्लैट खरीदा जिसकी कीमत 6 करोड़ बताई जा रही है।

2019 फोब्स लिस्ट में आ चुका है नाम

दीपिका पादुकोण करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। फोर्ब्स ने साल 2019 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 100 सेलिब्रिटी की लिस्ट जारी की थी, जिसमें दीपिका 10वें पायदन पर थीं। इसके मुताबिक, साल 2019 में दीपिका ने 48 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसी कम्र में दीपिका रणवीर के पास कई लग्जरी कारें हैं। उनके पास ऑडी ए9 है, जिसकी कीमत 1.2 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उनके पास रेंज रोवर, मर्सिडीज बेंज और बीएमडब्ल्यू जैसी कई गाड़ियां शामिल है।

chat bot
आपका साथी