Kaun Banega Crorepati में नज़र आई थीं हिमाचल लैंडस्लाइड में जान गंवाने वाली दीपा शर्मा, फोटोज़ वायरल

माचल प्रदेश के किन्नौर में रविवार को एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ जिसकी चपेट में 9 लोग आ गए। किन्नौर के सांगला घाटी के बटसेरी में हुए लैंडस्लाइड में 9 लोगों की मौत हो गई जिसमें जयपुर की मशहूर आयुर्वेदिक डॉक्टर दीपा शर्मा भी शामिल थीं।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 09:57 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 09:57 AM (IST)
Kaun Banega Crorepati में नज़र आई थीं हिमाचल लैंडस्लाइड  में जान गंवाने वाली दीपा शर्मा, फोटोज़ वायरल
Photo credit - Deepa sharma Instagram Account

नई दिल्ली, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में रविवार को एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ जिसकी चपेट में 9 लोग आ गए। किन्नौर के सांगला घाटी के बटसेरी में हुए लैंडस्लाइड में 9 लोगों की मौत हो गई जिसमें जयपुर की मशहूर आयुर्वेदिक डॉक्टर दीपा शर्मा भी शामिल थीं। इस हादसे के बाद दीपा की तमाम फोटोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो ही हैं जिनमें उनकी जिंदादिली नज़र आ रही है। अगर आप दीपा का इंस्टाग्राम पर खंगालेंगे तो आपको अंदाज़ा होगा कि दीपा को नेचर के साथ-साथ स्पोर्ट्स और फिल्मों से भी बहुत बहुत प्यार था।

दीपा सोशल मीडिया पर अच्छी खासी एक्टिव रहती थीं। इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब ढाई हज़ार लोगों फॉलो करते हैं और अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने 436 पोस्ट शेयर कर रखे हैं जो ये दिखाने के लिए काफी हैं कि डॉक्टर इंस्टा पर काफी सक्रिय थीं। इतना ही नहीं दीपा शर्मा टीवी के फेमस शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का हिस्सा भी रह चुकी हैं। इस बात का पता भी उनके इंस्टाग्राम के जरिए ही चलता है।

दीपा शर्मा ने साल 2019 में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया था जिनमें वो 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर अमिताभ बच्चन के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में दीपा बिग बी के सामने हॉट सीट पर बैठी दिख रही हैं और अमिताभ उनसे बातें कर रहे हैं। इस फोटो के साथ दीपा ने कैप्शन के जरिए बताया था कि वो साल 2013 में 5 और 6 अक्टूबर को ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का हिस्सा बनी थीं। खबरों की मानें शो में दीपा ने 6,40,000 रुपये जीते थे। दीपा के पोस्ट पर कमेंट कर लोग अब उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dr. Deepa Sharma (@drdeepasharma)

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट ने भी दीपा के श्रद्धांजलि दी है। दीपा कंगना की फैन थीं, इसकी एक झलक आप उनके इंस्टाग्राम पर भी देख सकते हैं। दीपा के निधन के बाद कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर डॉक्टर की कुछ फोटो शेयर कीं थीं जिसके साथ एक्ट्रेस ने बताया था कि वो इस खबर से पूरी तरह शॉक्ड हैं।

chat bot
आपका साथी