De De Pyaar De Box Office: अजय देवगन की फ़िल्म पर दूसरे दिन बरसा प्यार, मिले इतने करोड़

De De Pyaar De Box Office Collection 17 मई को देशभर में 3100 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज़ हुई दे दे प्यार दे को दूसरे के कलेक्शंस में शनिवार को जंप आया।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Sun, 19 May 2019 12:33 PM (IST) Updated:Sun, 19 May 2019 07:26 PM (IST)
De De Pyaar De Box Office: अजय देवगन की फ़िल्म पर दूसरे दिन बरसा प्यार, मिले इतने करोड़
De De Pyaar De Box Office: अजय देवगन की फ़िल्म पर दूसरे दिन बरसा प्यार, मिले इतने करोड़

मुंबई। De De Pyaar De Day 2 Box Office Collection अजय देवगन की रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म दे दे प्यार दे पर दूसरे दिन दर्शकों ने ज़्यादा प्यार लुटाया, जिसके चलते दो दिनों में फ़िल्म का कलेक्शन लगभग 24 करोड़ हो गया है। 

17 मई को देशभर में 3100 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज़ हुई दे दे प्यार दे को पहले दिन ₹10.41 करोड़ मिले थे, जिसे उम्मीद से कम बताया गया, मगर दूसरे दिन शनिवार को फ़िल्म के कलेक्शंस में जंप आया और ₹13.39 करोड़ की कमाई कर ली। इसे मिलाकर दो दिनों में De De Pyaar De का Box Office collection ₹23.80 करोड़ हो गया। ट्रेड जानकारों के मुताबिक़, फ़िल्म मेट्रो और टियर 2 शहरों में अच्छा बिज़नेस कर रही है। शनिवार के ट्रेंड को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि फ़िल्म ओपनिंग वीकेंड में कम से कम 35 करोड़ का कलेक्शन तो कर ही लेगी।दे दे प्यार दे को अकीव अली ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू और रकुलप्रीत मुख्य भूमिकाओं में हैं।

दे दे प्यार दे की कहानी एक 50 साल के बिज़नेसमैन और उसकी 24 साल की गर्लफ्रेंड की लव स्टोरी पर आधारित है। फ़िल्म में तब्बू अजय की एक्स वाइफ़ और रकुल गर्लफ्रेंड के रोल में हैं। फ़िल्म को समीक्षकों ने भी सपोर्ट किया है। तब्बू के साथ अजय की पिछली फ़िल्म गोलमाल अगेन है, जबकि रकुल के साथ वो पहली बार पेयर अप हुए हैं।

2019 में दे दे प्यार दे अजय की दूसरी रिलीज़ है। इससे पहले फरवरी में उनकी कॉमेडी फ़िल्म टोटल धमाल रिलीज़ हुई थी। हालांकि टोटल धमाल के मुक़ाबले दे दे प्यार दे की रफ़्तार धीमी है। टोटल धमाल ने 16.50 करोड़ की ओपनिंग ली थी और 62.40 करोड़ का कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में किया था। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी