Darshan Kumaar ने की प्रियंका चोपड़ा की सराहना कहीं यह बात

दर्शन कुमार सलमान खान की फिल्म तेरे नाम में भी नजर आ चुके हैं। वह सलमान खान के दोस्त की भूमिका में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। साथ ही वह कई टेलीविजन शो और वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 12:01 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 12:01 AM (IST)
Darshan Kumaar ने की प्रियंका चोपड़ा की सराहना कहीं यह बात
वेब सीरीज आश्रम में दर्शन कुमार की भूमिका को काफी सराहा गया है।

नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म अभिनेता दर्शन कुमार ने प्रियंका चोपड़ा की सराहना की है। वह प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म मैरी कॉम में नजर आ चुके हैं।

एक इंटरव्यू में दर्शन कुमार ने कहा है, 'यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा था। प्रियंका चोपड़ा उस समय बहुत व्यस्त थी। इसका कारण यह है कि शूटिंग शुरू होने के पहले अपने म्यूजिक एल्बम के प्रमोशन के लिए वह पूरे विश्व का भ्रमण कर रही थी। इसके चलते वह बहुत व्यस्त थी। मुझे उनके साथ रिहर्सल या वर्कशॉप करने का मौका नहीं मिला था लेकिन जब मैं सेट पर पहुंचा तो उन्होंने मुझे बहुत ही अच्छा महसूस करवाया और मुझे एक स्टार की तरह ट्रीट किया।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Darshan Kumaar (@darshankumaar)

दर्शन कुमार सलमान खान की फिल्म तेरे नाम में भी नजर आ चुके हैं। वह सलमान खान के दोस्त की भूमिका में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। साथ ही वह कई टेलीविजन शो और वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं। वेब सीरीज आश्रम में उनकी भूमिका को काफी सराहा गया है।

दिल्ली से मुंबई आने की यात्रा के बारे में उन्होंने कहा, 'बचपन से ही मैं कहानियां लिखता था और उनपर परफॉर्म भी करता था। मुझे कई अवार्ड भी मिल चुके हैं तो लोगों ने मुझसे थिएटर ज्वाइन करने के लिए कहा। मैंने दिल्ली में एक थिएटर ग्रुप ज्वाइन कर लिया। वहां पर 3 साल काम करने के बाद मुझे लगा कि मुझे मुंबई जाना चाहिए। मैं मुंबई में किसी को भी नहीं जानता था। इसके चलते मुझे काम मिलने में बहुत मुश्किल हुई। इसके बाद मैंने नीना गुप्ता जी के साथ एक प्ले में काम किया। यह पूरे विश्व में दिखाया गया था। दर्शन कुमार इन दिनों काफी व्यस्त हैं और कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। वही फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी कई फिल्मों में नजर आने वाली है।

chat bot
आपका साथी