Cyclone Tauktae ने आलिया-रणबीर के घर में मचाई भारी तबाही, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

चक्रवाती तूफान टाक्टे ने सोमवार को महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी तबाही मचाई है। इसमें मुंबई भी शामिल है। तूफान टाक्टे ने आम से लेकर खास तक कई लोगों के घरों और ऑफिसों को तबाह कर दिया है। इनमें बॉलीवुड सितारों के घर भी शामिल हैं।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 02:06 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 02:06 PM (IST)
Cyclone Tauktae ने आलिया-रणबीर के घर में मचाई भारी तबाही, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट , Instagram: aliaabhatt

नई दिल्ली, जेएनएन। चक्रवाती तूफान टाक्टे ने सोमवार को महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी तबाही मचाई है। इसमें मुंबई भी शामिल है। तूफान टाक्टे ने आम से लेकर खास तक, कई लोगों के घरों और ऑफिसों को तबाह कर दिया है। इनमें बॉलीवुड सितारों के घर भी शामिल हैं। तूफान टाक्टे ने बॉलीवुड के मशहूर कलाकार अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट के घर को भी तबाह कर दिया है।

काफी समय से मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और यह दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। ऐसे में शादी से पहले यह दोनों मुंबई के बांद्रा में अपना नया घर बनवा रहे हैं। फिलहाल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का यह घर निर्माणाधीन है। सोमवार को जब टाक्टे तूफान आया तो उनके इस घर में काफी नुकसान हुआ है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)

इस बात की जानकारी फोटोग्राफर विरल भियानी ने दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के निर्माणाधीन घर का एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टाक्टे तूफान ने इन दोनों के घर के बाहर और अंदर भारी तबाही मचाई है। इस वीडियो के साथ विरल भियानी ने पोस्ट में लिखा, 'मुंबई में बांद्रा से रणबीर कपूर आलिया भट्ट के भविष्य के घर का दृश्य। जब हम देश भर में मौजूदा कोविड की स्थिति से लड़ने के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब चक्रवात तौकते ने कहर बरपाया।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इनके घर के अलावा बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के ऑफिस जनक में टाक्टे तूफान ने बर्बादी की है। इस बात की जानकारी बिग बी ने अपने ब्लॉग के जरिए दी है। इस तूफान की वजह से सोमवार रात को बिग बी के ऑफिस जनक में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई थी।

इतना ही नहीं ऑफिस में काफी नुकसान भी हुआ है। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक बच्चन की पिंक पैंथर्स टीम की टी शर्ट अपने स्टाफ के लोगों को दी, जो नुकसान की मरम्मत के दौरान भीग गए थे। इस बात की जानकारी अमिताभ बच्चन ने अपने नए ब्लॉग में दी है। अमिताभ बच्चन अक्सर अपने फैंस से रूबरू होने के लिए ब्लॉग लिखते रहते हैं। इसके जरिए वह अपनी जिंदगी के अनुभवों और यादों को भी साझा करते रहते हैं।

chat bot
आपका साथी