Coronavirus से जंग लड़ रहे सोनू सूद ने दिखाया नाकाम स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल, बताया मरीजों के लिए वैक्सीन और बेड की हो रही हैं कमी

सोनू सूद इन दिनों कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं। बीते दिनों वह इस महामारी की चपेट में आ गई थे। जिसके चलते वह अब घर में क्वारंटीन है। बावजूद इसके सोनू सूद ने लोगों की मदद करने का सिलसिला जारी रखा हुआ है।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 12:19 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 12:30 PM (IST)
Coronavirus से जंग लड़ रहे सोनू सूद ने दिखाया नाकाम स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल, बताया मरीजों के लिए वैक्सीन और बेड की हो रही हैं कमी
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, Instagram : sonu_sood

नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेता सोनू सूद इन दिनों कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं। बीते दिनों वह इस महामारी की चपेट में आ गए थे। जिसके चलते वह अब घर में क्वारंटीन है। बावजूद इसके सोनू सूद ने लोगों की मदद करने का सिलसिला जारी रखा हुआ है। वह सोशल मीडिया के जरिए मदद पहुंचाने की कोशिश में लगे हुए हैं। इन सबके बीच सोनू सूद ने नाकाम स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल सोनू सूद लगातार कोरोना महामारी की मार झेल रहे लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। वह लोगों को हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं, लेकिन अब बेड और कोरोना वायरस की दवाइयों की कमी के चलते सोनू सूद को लोगों की मदद करने में काफी परेशानी हो रही है। इस बात जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी और मदद की गुहार भी लगाई है।

सोनू सूद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने ट्वीट का एक स्क्रीनशॉट साझा किया है। इस स्क्रीनशॉर्ट के जरिए उन्होंने बताया है कि उनके पास मरीजों के लिए बेड और कोरोना वायरस की वैक्सीन रेमेडिसविर की कमी होनी लगी है। सोनू सूद ने अपने ट्ववीट में लिखा है, '570 बेड की जरूर है, लेकिन कुल 112 बेड का ही इंतजाम कर पाए हैं, 1477 रेमेडिसविर की जरूरत है, लेकिन केवल 18 की ही व्यवस्था हो पाई हैं। हम नामाक हो गए हैं, हमारी स्वास्थ्य सिस्टम है।'

 

View this post on Instagram

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

सोनू सूद ने अपने इस स्क्रीनशॉट के साथ पोस्ट में लिखा, 'कहीं न कहीं, किसी को आपकी जरूरत है।' सोशल मीडिया पर सोनू सूद का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के बहुत से फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि दो दिन पहले सोनू सूद कोरोना वायरस से संक्रमित पाए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्विटर के जरिए दी थी।

🙏 pic.twitter.com/ZRkapUQXFK— sonu sood (@SonuSood) April 17, 2021

उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक नोट साझा किया। इस नोट में उन्होंने लिखा, 'कोरोना वायरस मोड और स्पिरिट सुपर पॉजिटिव है। नमस्कार दोस्तों मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि कोविड-19 का मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसलिए मैंने खुद को क्वॉरेंटाइन कर लिया है। चिंता की कोई बात नहीं, उल्टा अब मेरे पास पहले से ज्यादा समय रहेगा आपकी मुश्किल को ठीक करने का। याद रहे कोई भी तकलीफ। मैं हमेशा आपके साथ हूं, सोनू सूद।' 

chat bot
आपका साथी