Coronavirus के बढ़ते मामलों को लेकर पूजा भट्ट का सरकार पर फूटा गुस्सा, कहा- 'हमें हमारे हाल पर छोड़ दिया है...'

भारत इस समय वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से लड़ रहा है। अब तक लाखों लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ गए हैं। आम आदमी से लेकर देश की कई बड़ी हस्तियां इसका शिकार हो चुकी हैं।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 12:11 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 12:11 PM (IST)
Coronavirus के बढ़ते मामलों को लेकर पूजा भट्ट का सरकार पर फूटा गुस्सा, कहा- 'हमें हमारे हाल पर छोड़ दिया है...'
बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट , Instagram : poojab1972

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत इस समय वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से लड़ रहा है। अब तक लाखों लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ गए हैं। आम आदमी से लेकर देश की कई बड़ी हस्तियां इसका शिकार हो चुकी हैं। बहुत से लोगों ने कोरोना वायरस से जंग लड़ते हुए दुनिया से अलविदा कह दिया है तो वहीं कुछ की जंग जारी है। इन सबके बीच बहुत से लोग ऐसे हैं जो केंद्र और राज्य सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

दरअसल कोरोना वायरस से दूसरी लहर में एक बार फिर से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। ऐसे में सरकारें सवालों के घेरे में हैं। इन सबके बीच बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट ने भी सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। पूजा भट्ट बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती रहती हैं। उन्होंने कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच स्वास्थ्य व्यवस्था को देखते हुए उन्होंने सरकार को इस मामले में नाकाम बताया है।

यह बात पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर के जरिए कही है। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उन्होंने देश में फैले कोरोना वायरस और खराब स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'क्या किसी और को सर्वाइवर्स गिल्ट महसूस हो रहा है? क्योंकि मुझे जरूर हो रहा है। हर मौत जिसके बारे में मैं सुनती हूं वह मेरे लिए झटका होता है। यह सिस्टम बुरी तरह फेल हो गया है।'

Anyone else feeling survivors guilt? I certainly am. Each death I hear of is like a hard blow.The system has failed us and how. The political class has blood on their hands.For not preparing. For sending out a message that ‘all is well’. For leaving us to fend for ourselves 🙏

— Pooja Bhatt (@PoojaB1972) April 22, 2021

पूजा भट्ट ने आगे लिखा, 'पॉलिटिकल क्लास के हाथ खून से रंगे हुए हैं, क्योंकि उन्होंने पहले से तैयारी नहीं की, क्योंकि उन्होंने गलत संदेश भेजा कि 'सबकुछ ठीक है', क्योंकि उन्होंने हमें हमारे हाल पर छोड़ दिया है।' सोशल मीडिया पर पूजा भट्ट का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस ट्वीट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

बात करें देश में फैसले कोरोना वायरस के मामलों की तो भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से हालात बेकाबू और खतरनाक होते जा रहे हैं। यहां कोरोना जल्दी-जल्दी रूप बदल रहा है और ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। इस कारण अस्पतालों में कोरोना मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। कोरोना के इस बढ़ते रूप के कारण भारत ने कोरोना के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आंकड़ों की बात करें तो देश में बीते 24 घंटों में तीन लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए है और 21 सौ से ज्यादा लोगों की जान भी चली गई है। यह दुनिया में कोरोना के एक दिन में आए मामलों में सबसे ज्यादा आंकड़ा है।  

chat bot
आपका साथी