Coronavirus: इस एक्टर ने क्वारंटाइन सेंटर बनाने के लिए दिया अपना पूरा होटल, पहले खरीदा था विजय माल्या का बंगला

Coronavirus एक्टर सचिन जोशी ने अपने 36 कमरों वाला होटल क्वारंटाइन सेंटर बनाने के लिए नगर निगम को दे दिया है।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Wed, 08 Apr 2020 03:22 PM (IST) Updated:Wed, 08 Apr 2020 03:22 PM (IST)
Coronavirus: इस एक्टर ने क्वारंटाइन सेंटर बनाने के लिए दिया अपना पूरा होटल, पहले खरीदा था विजय माल्या का बंगला
Coronavirus: इस एक्टर ने क्वारंटाइन सेंटर बनाने के लिए दिया अपना पूरा होटल, पहले खरीदा था विजय माल्या का बंगला

 नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए पूरा देश इससे जंग लड़ रहा है और इस जंग में हरसंभव मदद कर रहा है। हाल ही में कई बॉलीवुड सेलेब्स मदद के लिए आगे आए हैं और उन्होंने पीएम फंड, एनजीओ और डेली वैजेज वर्कर्स के लिए दान दिया है। इसी बीच एक्टर और सफल बिजनेसमैन सचिन जोशी भी मदद के लिए आगे आए हैं। इस क्रम में उन्होंने क्वारंटाइन सेंटर बनाने के लिए अपना होटल बीएमसी को दे दिया है।

सचिन जोशी ने बृहन्मुंबई नगर निगम को विदेश से आने वाले कोविड-19 मरीजों के लिए अपना होटल दे दिया है। कोईमोई डॉट कॉम के अनुसार, सचिन के होटल में 36 कमरे हैं, जो पोवई में है। अब इस होटल को बीएमसी को दिया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, सचिन ने इस फैसले के बाद कहा है कि मुंबई घनी आबादी वाला शहर है, हमारे शहर को बचाने के इलाज के लिए पर्याप्त अस्पताल और बिस्तर नहीं हैं। जब बीएमसी ने हमसे मदद के लिए संपर्क किया, तो हम स्वेच्छा से मदद करने के लिए सहमत हुए हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

My condolences to the jawans & their families of our Indian army who died in a terrorist attack..#indianarmy #terroristattack #jawans #condolences #condolencestothefamily #india #sad

A post shared by Sachiin Joshi (@sachiinjjoshi) on Apr 7, 2020 at 7:07am PDT

एक्टर ने यह भी बताया, 'हमनें हमारे होटल को बीएमसी की मदद से यात्रियों के लिए क्वारंटाइन फैसिलिटी में बदल दिया है। इसके अलावा सचिन ने लॉकडाउन के दौरान काम कर रहे पुलिसकर्मियों और नगर निगम कर्मचारियों को भी न्यूट्रिशियस फूड बॉक्स बांटे थे। साथ ही एक्टर रास्ते में फंस लोगों की, अधिकारियों और जरूरतमंदों की मदद भी कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Out to get some sun.,almost 15 days of isolation already.,trying to work on my fitness & health..#sun #fitness #isolation #fightcorona #health #stayhome #stayhomestaysafe #diet #instagram #quarantine #quarantinelife

A post shared by Sachiin Joshi (@sachiinjjoshi) on Apr 1, 2020 at 7:02am PDT

बता दें कि एक्टर आखिरी बार नरगिस फखरी और मोना सिंह के साथ अमावस में नज़र आए थे और एक्टर ने पहले सनी लियोनी के साथ भी काम किया है। सचिन वो ही शख्स हैं, जिन्होंने विजय माल्या के गोवा वाला बंगला नीलामी में खरीदा था। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि माल्या के बंगले को सचिन ने 73 करोड़ में उन्होंने खरीदा था। अब सचिन अपने बिजनेस की वजह से भी जाने जाते हैं।

chat bot
आपका साथी