कोविड पॉजिटिव आलिया भट्ट ने शेयर की तस्वीरें, बोलीं- 'सपने देखने वाले जागते नहीं'

हाल ही में उन्होंने अपनी सन किस्ड तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आलिया अपने बेट पर लेटी हुई हैं। सूरज की रोशनी से उनके गाल चमक रहे हैं। जिस पर से आलिया के फैंस की नजरें ही नहीं हट रही हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 10:06 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 10:06 PM (IST)
कोविड पॉजिटिव आलिया भट्ट ने शेयर की तस्वीरें, बोलीं- 'सपने देखने वाले जागते नहीं'
होम क्वारंटीन आलिया भट्ट, फोटो साभार: Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। इन दिनों कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने आतंक मचाकर रखा है। ऐसे मेंकई बॉलीवुड सितारे भी इस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इन सितारों में अभिनेत्री आलिया भट्ट का नाम भी शामिल है। आलिया बीते कुछ दिन पहले अपनी आगामी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। जिसके बाद आलिया अभी अपने घर पर ही क्वारंटीन हैं।

अपने क्वारंटीन समय में आलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और कई तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी सन किस्ड तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आलिया अपने बेट पर लेटी हुई हैं। सूरज की रोशनी से उनके गाल चमक रहे हैं। जिस पर से आलिया के फैंस की नजरें ही नहीं हट रही हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)

आलिया ने अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'सपने देखने वाले कभी जागते नहीं'। आलिया की इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है। उनेक फैंस इन तस्वीरों पर खूब कमेंट कर रहे हैं। साथ ही साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स भी तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं। साथ ही साथ आलिया की जल्दी रिकवरी के लिए भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

इससे पहले आलिया ने अपने इंस्टग्राम पर एक और पोस्ट शेयर किया था जिसमें वो काफी थकी-थकी से नज़र आ रही थीं। इस फोटो में आलिया बहुत उदास और थकी हुई दिख रही थीं। फोटो में दिख रहा था कि आलिया अपने बेड पर लेटी हुई हैं और उन्होंने अपने टॉय को अपने पास रख रखा है। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘one day at a time यानी दिन में एक बार’।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)

बता दें कि अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी आलिया भट्ट ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। आलिया ने अपनी पोस्ट में बताया था कि कि वो कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं, जिसके बाद वो अपना पूरा ध्यान रख रही हैं और सभी कोविड प्रोटोकॉल्स फॉलो कर रही हैं।

chat bot
आपका साथी