Vidyut Jammwal करियर के दसवें साल में बने प्रोड्यूसर, प्रोडक्शन हाउस के नाम में भी एक्शन ही एक्शन
विद्युत जाम्वाल ने 2011 में फ़िल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। हिंदी में उनकी पहली फ़िल्म फोर्स है जिसमें जॉन अब्राहम हीरो थे और विद्युत विलेन। पहली ही फ़िल्म में अपने एक्शन से विद्युत ने धमाका कर दिया था। उन्होंने कुछ ऐसे सीक्वेंस किये जो दर्शकों के लिए नये थे।
नई दिल्ली, जेएनएन। विद्युत जाम्वाल ने भारतीय सिनेमा में एक्शनन जॉनर को एक नयी ऊंचाई दी है। अपनी फ़िल्मों में उन्होंने कुछ ऐसे हैरतअंगेज़ एक्शन सीक्वेंस अंजाम दिये हैं, जो हिंदी सिनेमा में दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखे थे। विद्युत से पहले अक्षय कुमार ऐसे सुपरस्टार रहे हैं, जिन्होंने अपनी फ़िल्मों में दुस्साहसिक एक्शन दृश्य करके इस जॉनर को लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचाया था।
इसक बीच तमाम कलाकार एक्शन करते रहे, मगर विद्युत के आने के बाद उस एक्शन का स्वरूप बदला। 2021 में विद्युत को इंडस्ट्री में 10 साल हो रहे हैं और इस ख़ास साल में विद्युत ने अपने प्रोडक्शन हाउस का एलान किया है, जिसका नाम भी विद्युत ने अपने पसंदीदा जॉनर पर ही रखा है। विद्युत के प्रोडक्शन हाउस का नाम है- एक्शन हीरो फ़िल्म्स। Celebrating my 10th year in cinema & I'm grateful to be sharing this milestone with you. Announcing our production house @actionherofilms, co-producer @abbassayyed771#ActionHeroFilms #10YearsOfVidyutJammwal #Gratitude #JammwalionsAreTheBest #Milestone #MakingMoviesIsTheDream pic.twitter.com/dh7o7pv3NN
विद्युत ने सोशल मीडिया के ज़रिए यह जानकारी फैंस तक पहुंचायी। इसके साथ स्टेटमेंट जारी किया गया है, जिसमें लिखा है- सपने देखना। हिम्मत रखा। फिर उसे पूरा करके दिखाना। एक्शन हीरो फ़िल्म्स का यही लक्ष्य है। एक्शन फ़िल्म्स भारतीय विषयों और कहानियों पर फ़िल्मों का निर्माण करेगा। बैनर के तहत उभरती हुई प्रतिभाओं को भी मौक़े दिये जाएंगे। विद्युत के बैनर का नाम ज़रूर एक्शन हीरो है, मगर इसके तहत सभी तरह का कंटेंट प्रोड्यूस किया जाएगा। एक्शन के साथ कॉमेडी, ड्रामा, व्यंग्य, एडवेंचर, क्राइम, फैंटेसी, ऐतिहासिक, हॉरर, रोमांस, साई फाई, थ्रिलर, वीडियो गेम्स, म्यूज़िक और एनीमेशन जैसे जॉनर्स को एक्सप्लोर किया जाएगा।
बता दें, विद्युत जाम्वाल ने 2011 में फ़िल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। हिंदी में उनकी पहली फ़िल्म फोर्स है, जिसमें जॉन अब्राहम हीरो थे और विद्युत विलेन। पहली ही फ़िल्म में अपने एक्शन से विद्युत ने धमाका कर दिया था। उन्होंने कुछ ऐसे सीक्वेंस किये, जो भारतीय दर्शकों के लिए नये थे।
Time flies .. pic.twitter.com/4iZSoyxixv
— Vidyut Jammwal (@VidyutJammwal) April 18, 2021
2013 में विद्युत की फ़िल्म कमांडो आयी, जो उनकी सोलो लीड रोल वाली फ़िल्म थी। ज़बरदस्त एक्शन से सजी यह फ़िल्म सफल रही है और आगे चलकर फ्रेंचाइजी का रूप लिया। 2019 में कमांडो 3 आयी थी और अब इसकी चौथी फ़िल्म की तैयारी चल रही है। पिछले साल यारा ज़ी5 पर और ख़ुदाहाफ़िज़ डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ हुई थी। इस साल विद्युत द पॉवर में नज़र आये थे, जो ज़ीप्लेक्स पर स्ट्रीम हुई थी। अब विद्युत सनक में नज़र आएंगे।