महाराष्ट्र पुलिस को 1 लाख सैनिटाइजर देने पर सलमान ख़ान को सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा- शुक्रिया

सलमान ख़ान ने मुंबई पुलिस को एक लाख सैनिटाइजर दान किए। इस पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उनकी तारीफ की है।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 09:38 AM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 09:53 AM (IST)
महाराष्ट्र पुलिस को 1 लाख सैनिटाइजर देने पर सलमान ख़ान को सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा- शुक्रिया
महाराष्ट्र पुलिस को 1 लाख सैनिटाइजर देने पर सलमान ख़ान को सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा- शुक्रिया

 नई दिल्ली, जेएनएन। सलमान ख़ान इस बुरे दौर में लोगों की लगातार मदद कर रहे हैं। कोरोना वायरस (Coronavirus) के इस आपातकाल हाल में वह ना सिर्फ डेली वेज वर्कर्स की आर्थिक रूप से मदद कर रहे हैं, बल्कि फ्रंट लाइन पर काम कर रहे पुलिस वालों की भी मदद रहे हैं। उन्होंने अब मुंबई पुलिस को एक लाख सैनिटाइजर दान किए हैं। इस पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उनकी तारीफ की है।

उद्धव ठाकरे ने सलमान के इस काम को लेकर किए गए ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा,' हमारी मुंबई पुलिस को एक लाख हैंड सैनिटाइजर देने के लिए सलमान ख़ान आपका शुक्रिया।' इस ट्वीट पर सलमान ख़ान की भी प्रतिक्रिया आई। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का शुक्रिया अदा किया। 

Thank u 🙏 @CMOMaharashtra @Iamrahulkanal @MumbaiPolice #IndiaFightsCorona https://t.co/GtBL3UrTWC" rel="nofollow

— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 30, 2020

दरअसल, सलमान ख़ान ने इस दौर में एक बिजनेस की शुरुआत की है। उन्होंने नए सौंदर्य और पर्सनल केयर ब्रांड FRSH के लॉन्च की घोषणा की है। इस लॉन्च के साथ ही सलमान ने एक लाख सैनिटाइजर भी डोनेट करने का काम किया है। सलमान की इस मुहीम की जानकारी महाराष्ट्र के नेता राहुल एन कनाल ने अपने सोशल मीडिया पर दी। राहुल ने कुछ तस्वीरें जारी कीं, जिसमें पुलिस वालों को सैनिटाइजर दिए जा रहे हैं। राहुल के मुताबिक, सलमान ख़ान के हैंगरी नामक अभियान के तहत अब तक एक लाख लोगों को सैनिटाइजर बांटे जा चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें- फिर सोशल मीडिया पर लौटीं जायरा वसीम, बताया- क्यों डिएक्टिवेट किया था अकाउंट?

आपको बता दें कि इससे पहले सलमान ख़ान ने फ़िल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले 25 हजार डेली वेज वर्कर्स की भी मदद की थी। उन्होंने दो किश्तों में उनके अकाउंट में 3-3 हजार रुपये भेजे थे। इसके अलावा सलमान ने कॉपी और मिमेक्री करने वाले आर्टिस्टों की भी आर्थिक मदद की थी। सलमान के अलावा बॉलीवुड के कई ऐसे सेलेब्स हैं, जो इस महामारी के दौरान लोगों की मदद कर रहे हैं। सोनू सूद और अक्षय कुमार जैसे एक्टर्स इस मामले में सबसे आगे हैं। 

chat bot
आपका साथी