दुल्हन बनीं चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे, लाल जोड़े में दिखीं गजब की खूबसूरत
अनन्या की फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ गई है। ऐसे में अनन्या अक्सर चर्चा का विषय भी बनी रहती हैं। अब हाल ही में अनन्या पांडे का दुल्हन अवतार चर्चा में आ गया है। जिसमें अनन्या की खूबसूरती देख हर कोई उनका दीवाना बन गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। 90 के दशक के पॉपुलर बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे की बड़ी बेटी अनन्या पांडे भी फिल्मों में एंट्री कर चुकी हैं। अनन्या पांडे ने अपने डेब्यू के साथ ही अच्छा खासा नाम कमा लिया है। अनन्या की फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ गई है। ऐसे में अनन्या अक्सर चर्चा का विषय भी बनी रहती हैं। अब हाल ही में अनन्या पांडे का दुल्हन अवतार चर्चा में आ गया है। जिसमें अनन्या की खूबसूरती देख हर कोई उनका दीवाना बन गया है।
अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहतीहैं। अब हाल ही में अनन्या ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अनन्या पांडे ने दुल्हन का लिबास पहना हुआ है। जिसमें अनन्या बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। अनन्या की ये तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। View this post on Instagram
अनन्या पांडे ने जो तस्वीरें शेयर की हैं इनमें वो लाल रंग के दुल्हन के जोड़े में दिख रही हैं। अनन्या का ये लाल जोड़ा भी बेहद खूसूरत है। इस लाल लहंगे और चोली में गोल्डन रंग का जरी का वर्क किया गया है। लाल रंग के लहंगे में जरी से मोर बनाया गया है जो इस लहंगे की खूबसूरत को बढ़े रहा है। वहीं चोली को आगे से नॉटेड लुक दिया गया है। इस लहंगे के साथ अनन्या ने गोल्डन रंग का हेवी नेकलेस और मांग टीका पहना हुआ है। इसके साथ हरी और लाल रंग की चूड़ियां भी पहनी हैं।
अनन्या पांडे इस लुक में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनके फैंस भी तस्वीर देख उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं। कई लोग अनन्या को इस लुक में देखकर उनकी जंकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स अनन्या को बेहद खूबसूरत बता रहे हैं। वहीं कई लोग उन्हें बेहद हॉट भी बता रहे हैं।