अपनी मेहंदी सेरेमनी में धुएं का छल्ला बनाती दिखीं रूमी जाफरी की बेटी, हुक्का पीते हुए वायरल हुआ अल्फिया जाफरी का ये वीडियो

निर्देशक रूमी जाफरी की बेटी अल्फिया जल्द शादी होने वाली है। रविवार को उनकी मेहंदी सेरेमनी हुई। जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और क्रिस्टल डिसूजा सहित अन्य सितारे नजर आए। अल्फिया जाफरी की मेंहदी सेरेमनी की कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 03:13 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 03:41 PM (IST)
अपनी मेहंदी सेरेमनी में धुएं का छल्ला बनाती दिखीं रूमी जाफरी की बेटी, हुक्का पीते हुए वायरल हुआ अल्फिया जाफरी का ये वीडियो
बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक रूमी जाफरी की बेटी अल्फिया, तस्वीर- Instagram: alfia_j

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक रूमी जाफरी की बेटी अल्फिया जल्द शादी होने वाली है। रविवार को उनकी मेहंदी सेरेमनी हुई। जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और क्रिस्टल डिसूजा सहित अन्य सितारे नजर आए। अल्फिया जाफरी की मेंहदी सेरेमनी की कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। उन्हीं में से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अल्फिया जाफरी हुक्के के कश मारती नजर आ रही हैं।

जी हां, रूमी जाफरी की बेटी ने अल्फिया जाफरी अपनी मेंहदी सेरेमनी में हुक्का पीती हुई दिखाई दी हैं। हुक्का पीते हुए उन्होंने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपना यह वीडियो साझा किया है। वीडियो में अल्फिया जाफरी येलो ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। वीडियो में वह एक हाथ में हुक्का पकड़ी हुई नजर आ रही हैं, वहीं किसी दूसरे से बात कर रही हैं।

इसके बाद अल्फिया जाफरी हुक्के का एक कश मारकर धुंआ उड़ाती हुई दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर अल्फिया जाफरी का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स और उनके चाहने वाले फैंस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं रविवार को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और क्रिस्टल डिसूजा अल्फिया जाफरी की मेहंदी सेरेमनी में नजर आईं।

वहीं एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें रिया चक्रवर्ती और क्रिस्टल डिसूजा को देखा जा सकता है। दोनों अल्फिया के साथ पोज करते नजर आ रही है। तीनों ने येलो कलर का ड्रेस पहन रखा है। अल्फिया ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो साझा किया है। इसमें वह बद्रीनाथ की दुल्हनिया के गाने पर डांस किया। पिछले महीने अल्फिया ने अपनी बैचलर पार्टी की तस्वीरें भी साझा की थी। इसमें उन्होंने ब्लू शॉर्ट ड्रेस पहनी थी।

बात करें अल्फिया जाफरी के पिता रूमी जाफरी के वर्कफ्रंट की तो वह मशहूर फिल्मकार हैं। उनकी जल्द ही फिल्म 'चेहरे' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, रिया चक्रवर्ती, क्रिस्टल डिसूजा और सिद्धांत कपूर की अहम भूमिका है। बीते दिनों 'चेहरे' का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसको दर्शकों ने काफी पसंद किया है।  

chat bot
आपका साथी