Celebrities Death 2020: ये लिस्ट बताती है कि कितना मनहूस रहा है साल 2020

Celebrities Death 2020 इरफ़ान ख़ान और ऋषि कपूर जैसे दिग्गज कलाकार ने दुनिया को अलविदा कह दिया। अब साजिद-वाजिद की भी जोड़ी टूट गई है।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 10:06 AM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 06:01 PM (IST)
Celebrities Death 2020: ये लिस्ट बताती है कि कितना मनहूस रहा है साल 2020
Celebrities Death 2020: ये लिस्ट बताती है कि कितना मनहूस रहा है साल 2020

 नई दिल्ली,जेएनएन। साल 2020 की शुरुआत काफी उम्मीदों के साथ हुई थी। आधा सफ़र तय करते-करते ये काफी मनहूस लगने लगा है। कोरोना वायरस का प्रकोप तो इस साल के शुरुआत से ही चल रहा है। इसके अलावा बॉलीवुड से भी कई बुरी ख़बरें आ चुकी हैं। इरफ़ान ख़ान और ऋषि कपूर जैसे दिग्गज कलाकारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। अब साजिद-वाजिद की भी जोड़ी टूट गई है। आइए जानते हैं अभी तक इस साल किन-किन हस्तियों ने साथ छोड़ा है। 

1. इरफ़ान ख़ान- इरफ़ान ख़ान लंबे समय से बीमार थे। हालांकि, इस बीच उनकी फ़िल्म 'अंग्रेजी मीडियम' रिलीज़ हुई, तो फैंस को लगा कि वह वापसी कर रहे हैं। लेकिन पहले उनकी मां ने साथ छोड़ा, इसके बाद 29 अप्रैल को इरफ़ान भी इस दुनिया को अलविदा कह गए। 53 साल के इस सफ़र में इरफ़ान बॉलीवुड समेत दुनियाभर के सिनेमा को कई बड़े तोहफे दिए। 

2. ऋषि कपूर- इरफ़ान ख़ान के जाने के झटके से बॉलीवुड उबर पाता, इससे पहले दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर ने भी दुनिया का साथ छोड़ दिया। कैंसर (Leukemia) से पीड़ित ऋषि कपूर ठीक एक दिन बाद 30 अप्रैल को अपनी अंतिम सांस ली। ऋषि आखिरी समय तक बॉलीवुड में सक्रिय रहे।

3. वाजिद ख़ान- साजिद-वाजिद की जोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री में काफी फेमस है। लेकिन 1 जून को यह जोड़ी टूट गई। इस दिन वाजिद ख़ान का निधन हो गया। वाजिद का हाल ही में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उनके किडनी में संक्रमण था और वह वेंटिलेटर पर थे। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह कोरोना वायरस से भी पीड़ित थे। 

Wajid Khan Passes Away: सलमान ख़ान के क़रीबी मशहूर संगीत निर्देशक वाजिद ख़ान का निधन, बॉलीवुड में छाया शोक

4. प्रेक्षा मेहता- टीवी एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता भी इस साल ज़िंदगी की जंग में हार गई। फ़िल्म पैडमैन के अलावा लाल इश्क, मेरी दुर्गा और क्राइम पेट्रोल जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी प्रेक्षा ने आत्महत्या की। वह लॉकडाउन की वजह से डिप्रेशन में थीं। 

5.सेजल शर्मा- टीवी एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने भी इस साल आत्महत्या तक ली। स्टार प्लस पर आने वाले शो दिल तो हैप्पी जी सीरियल में सैजल नज़र आती थीं। उनके आत्महत्या के पीछे निजी जीवन को कारण बताया गया। हालांकि, अभी इसकी जांच चल रही है। 

6.निम्मी- 60 के दशक की फेमस एक्ट्रेस निम्मी भी साल 2020 में भी सबको अलविदा कह गईं। लॉकडाउन के बीच 87 साल के उम्र में उनका निधन हुआ। 

7. मोहित बघेल- सलमान ख़ान की फ़िल्म 'रेडी' में नज़र आए मोहित बघेल भी सबका साथ छोड़ गए। 26 साल के मोहित कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने अपने होम टाउन मथुरा में आखिरी सांस ली।

chat bot
आपका साथी