बॉलीवुड सिंगर यो यो हनी सिंह के ख़िलाफ़ घरेलू हिंसा मालमे में कोर्ट केस, पत्नी ने लगाये गंभीर आरोप

बॉलीवुड में अपने गानों के लिए मशहूर पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह के ख़िलाफ़ उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा क़ानून के तहत केस दर्ज़ करवाया है। पत्नी की शिकायत पर दिल्ली की तीस हज़ारी कोर्ट ने हनी सिंह को नोटिस भेजकर उनका जवाब तलब किया है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 05:57 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 07:47 AM (IST)
बॉलीवुड सिंगर यो यो हनी सिंह के ख़िलाफ़ घरेलू हिंसा मालमे में कोर्ट केस, पत्नी ने लगाये गंभीर आरोप
Yo Yo Honey Singh domestic violence. Photo- ANI

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में अपने गानों के लिए मशहूर पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह के ख़िलाफ़ उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा क़ानून के तहत केस दर्ज़ करवाया है। पत्नी की शिकायत पर दिल्ली की तीस हज़ारी कोर्ट ने हनी सिंह को नोटिस भेजकर उनका जवाब तलब किया है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, पत्नी ने यो यो हनी सिंह यानी ह्रदेश सिंह के ख़िलाफ़ प्रोटेक्शन ऑफ़ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायोलेंस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज़ किया करवाया है। केस मंगलवार को ही तीस हज़ारी कोर्ट की चीफ़ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के समक्ष दर्ज़ हुआ है।  

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट ने हनी सिंह को जवाब देने के लिए 28 अगस्त तक का वक़्त दिया है। इसके साथ शालिनी तलवार के हक़ में अंतरिम आदेश भी पारित किया गया है, जिसमें हनी सिंह को दोनों की संयुक्त प्रॉपर्टी से दूर रहने के निर्देश दिये गये हैं।

Case filed against Bollywood singer & actor 'Yo Yo Honey Singh (Hirdesh Singh) by his wife Shalini Talwar under the Protection of Women from Domestic Violence Act. Delhi's Tis Hazari Court has issued notice to the singer and sought his response over it

(file photo) pic.twitter.com/dvGQ0QOQZD— ANI (@ANI) August 3, 2021 

बता दें, 2014 में हनी सिंह ने रिएलिटी शो इंडियाज़ रॉस्टार शो में अपनी पत्नी को पहली बार इंट्रोड्यूस करवाया था। दर्शकों के लिए भी यह एक चौंकाने वाली बात थी कि बॉलीवुड में नाम कमाने से पहले ही हनी सिंह शादी कर चुके थे। यो यो हनी सिंह ने बॉलीवुड में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत 2011 में की थी।

2012 में आयी कॉकटेल के गाने अंग्रेज़ी बीट से हनी सिंह को काफ़ी लोकप्रियता मिली थी।  2020 में यो यो हनी सिंह ने छलांग और मुंबई सागा के लिए गाने बनाये। छलांग का केयर नी करदा और मुंबई सागा का शोर मचाएगा काफ़ी लोकप्रिय रहे। हनी सिंह ने कुछ फ़िल्मों में एक्टिंग भी की है। हनी सिंह के कुछ गानों के बोलों को लेकर विवाद भी होते रहे हैं। इसी साल जनवरी में यो यो हनी सिंह का गाना सैयां जी रिलीज़ हुआ था। इस गाने के वीडियो में नुसरत भरूचा नज़र आयी थीं।

chat bot
आपका साथी