Kesari Box Office Day 6: अक्षय-परिणीति की 'केसरी' मंगलवार को पहुंची 100 करोड़ के इतने क़रीब

Kesari Box Office Collection अनुराग सिंह निर्देशित केसरी एक वॉर फ़िल्म है जो 1897 में हुए इतिहास प्रसिद्ध बैटल ऑफ़ सारागढ़ी पर आधारित है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Fri, 22 Mar 2019 11:15 AM (IST) Updated:Thu, 28 Mar 2019 12:14 PM (IST)
Kesari Box Office Day 6: अक्षय-परिणीति की 'केसरी' मंगलवार को पहुंची 100 करोड़ के इतने क़रीब
Kesari Box Office Day 6: अक्षय-परिणीति की 'केसरी' मंगलवार को पहुंची 100 करोड़ के इतने क़रीब

मुंबई। अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की केसरी बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। मंगलवार को रिलीज़ के छठे दिन फ़िल्म ने 7.17 करोड़ और जोड़े, जिसके बाद केसरी 100 करोड़ के पड़ाव के बेहद क़रीब पहुंच गयी है। 

ट्रेड सूत्रों के अनुसार, मंगलवार का कलेक्शन मिलाकर फ़िल्म 93.49 करोड़ जमा कर चुकी है और अब 100 करोड़ करने के लिए इसे बस 6.51 करोड़ और चाहिए। अब यह लगभग तय हो गया है कि केसरी रिलीज़ के पहले हफ़्ते में ही 100 करोड़ के पड़ाव को छू लेगी। इससे पहले सोमवार को फ़िल्म ने 8.25 करोड़ का कलेक्शन किया था।केसरी देश भर में 3600 स्क्रींस और ओवरसीज़ में 600 स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी थी। 

2019 का सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड

यह भी पढ़ें: क्या केसरी बन पाएगी अक्षय कुमार की Fastest 100 Crores फ़िल्म, पढ़ें इस ख़बर में

21 मार्च को होली के दिन रिलीज़ हुई फ़िल्म ने पहले दिन 21.06 करोड़ की शानदार कमाई की थी। दूसरे दिन शुक्रवार को कमाई में गिरावट आयी, मगर फिर भी केसरी को 16.70 करोड़ मिल गये। तीसरे दिन यानि शनिवार को केसरी की कमाई में उछाल आया, हालांकि यह उछाल अनुमान के मुताबिक नहीं है। शनिवार को फ़िल्म ने 18.75 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि उम्मीद 20 करोड़ से अधिक की थी।

रिलीज़ के 3 दिन बाद केसरी 56.51 करोड़ का नेट कलेक्शन कर चुकी थी। हालांकि केसरी अजय देवगन की टोटल धमाल का 3 दिनों के कलेक्शन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी है, जिसने 62.40 करोड़ 3 दिनों के ओपनिंग वीकेंड में कमाये थे। 

रविवार को केसरी ने 21.51 करोड़ की कमाई की थी, जो ओपनिंग डे से भी अधिक थी। चार दिन लंबे ओपनिंग वीकेंड में फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर 78.07 करोड़ जमा कर लिये और इसके साथ ही केसरी ने रणवीर सिंह की गली बॉय का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया, जिसने 4 दिन लंबे ओपनिंग वीकेंड में 72.45 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

केसरी 2019 के टॉप 5 ओपनिंग वीकेंड लिस्ट में टॉप पर आ गयी है, जो इस प्रकार हैं-  केसरी- 78.07 करोड़- (4 दिन) गली बॉय- 72.45 करोड़ (4 दिन) टोटल धमाल- 62.40 करोड़  मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ़ झांसी- 42.55 करोड़ उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक- 35.73 करोड़

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की केसरी देख भावुक हुईं बीवी ट्विंकल खन्ना, लिखी इमोशनल पोस्ट

2019 की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड

21.06 करोड़ के साथ केसरी ने इस साल सबसे बड़ी ओपनिंग लेने का रिकॉर्ड तो बनाया ही है, साथ ही गोल्ड के बाद अक्षय कुमार की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गयी है। गोल्ड ने ₹25.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस साल सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अब तक रणवीर सिंह की 'गली बॉय' के नाम था, जिसने पहले दिन ₹19.40 करोड़ का कलेक्शन किया था। केसरी के पहले नंबर पर आने के बाद अब तीसरे स्थान पर अजय देवगन की 'टोटल धमाल' आ गयी, जिसे ₹16.50 करोड़ की ओपनिंग मिली थी। चौथे स्थान पर कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ़ झांसी' है, जिसने ₹8.75 पहले दिन जमा किये थे। वहीं, पांचवें नंबर पर विक्की कौशल की 'उरी द सर्जीकल स्ट्राइक' है, जिसने ₹8.20 करोड़ की ओपनिंग ली थी। 

इतिहास का सबसे भीषण युद्ध है बैटल ऑफ़ सारागढ़ी

अनुराग सिंह निर्देशित 'केसरी' एक वॉर फ़िल्म है, जो 1897 में हुए इतिहास प्रसिद्ध बैटल ऑफ़ सारागढ़ी पर आधारित है। अक्षय कुमार ने हवलदार ईशर सिंह का रोल निभाया है, जिनके नेतृत्व में महज़ 21 सिख जवानों ने 10 हज़ार की तादाद में आये अफ़ग़ान हमलावरों से मोर्चा लिया था और अपनी चौकी पर क़ब्ज़ा करने से रोका था। ये सारे 21 जवान इस युद्ध में शहीद हुए थे। बैटल ऑफ़ सारागढ़ी को भारतीय इतिहास के सबसे भीषण युद्धों में से एक माना जाता है, जिसमें शौर्य और बलिदान की एक ऐसी दास्तां लिखी गयी थी, जिसका असर शायद ही कभी ख़त्म हो। हालांकि ब्रिटिश हुकूमत के लिये किये इस युद्ध को भारतीय इतिहास में उस तरह से सेलिब्रेट नहीं किया गया, जो सम्मान इसे मिलना चाहिए था। 

'केसरी' को ज़्यादातर समीक्षकों ने अच्छे नंबर दिये हैं और अक्षय की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंसेज़ में से एक बताया है। परिणीति चोपड़ा पहली बार अक्षय के साथ पेयर अप हुई हैं। फ़िल्म में वो उनकी पत्नी के रोल में हैं। 

chat bot
आपका साथी