स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स में दिखा बॉलीवुड का ग्लैमर, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट समेत ये रहे विनर्स

कुल मिलाकर यह कार्यक्रम सितारों से सजी रही। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए और साथ ही साथ बॉलीवुड का ग्लैमर भी देखने को मिला।

By Hirendra JEdited By: Publish:Mon, 17 Dec 2018 09:17 AM (IST) Updated:Tue, 18 Dec 2018 12:04 PM (IST)
स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स में दिखा बॉलीवुड का ग्लैमर, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट समेत ये रहे विनर्स
स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स में दिखा बॉलीवुड का ग्लैमर, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट समेत ये रहे विनर्स

मुंबई। रविवार देर रात मुंबई में 25 वें स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2018 की धूम रही। इस दौरान रेड कार्पेट पर तमाम बॉलीवुड सितारों का टशन दिखा। रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, सलमान ख़ान, अलिया भट्ट, रेखा और गुलज़ार की उपस्तिथि ख़ास रही। साथ ही कुछ अभिनेत्रियों का ग्लैमर भी खूब दिखा। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को क्रमशः बेस्ट एक्टर मेल और बेस्ट एक्टर फीमेल का अवॉर्ड मिला। यह दोनों जल्द ही फ़िल्म 'गली ब्वॉय' में साथ नज़र आयेंगे! 

शादी के बाद यह पहला मौका था जब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण किसी अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हो रहे थे। इस दौरान इन दोनों ने अपने लुक और स्टाइल से सबका दिल जीत लिया। दीपिका का हाथ थामे जब रणवीर कार्यक्रम में पहुंचे तो सभी ने इन दोनों का गर्मजोशी से स्वागत किया। सोने पर सुहागा यह रहा कि रणवीर सिंह को 'पद्मावत' के लिए स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर का खिताब दिया गया।  

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार के बेटे आरव भी किसी स्टार से कम नहीं, मॉम ट्विंकल संग आई हैं लेटेस्ट तस्वीरें

सलमान ख़ान की मौजूदगी भी अपने आप में ख़ास रही। अपनी आने वाली फ़िल्म 'भारत' के लिए चर्चा में बने हुए सलमान इस दौरान पूरे टशन में नज़र आये। बता दें कि कटरीना भी कार्यक्रम में मौजूद थीं और उन्हें बेस्ट रीयल स्टार ऑन सोशल मीडिया अवॉर्ड मिला। 

आलिया भट्ट और जैकलिन फर्नांडिस ने भी अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम में खूब रंग बिखेरे। आप देख सकते हैं इस स्टाइलिश आउटफिट में दोनों कितनी खूबसूरत लग रही हैं। बता दें कि आलिया ने स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स में फ़िल्म 'राज़ी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीता। 

इन सबके बीच उर्मिला मातोंडकर और रेखा की मौजूदगी भी कार्यक्रम में चार चांद लगाती दिखी। 

रेड कार्पेट पर नुशरत भरुचा और उर्वशी रौतेला जैसी अभिनेत्रियों का ग्लैमरस अंदाज़ नज़र आया।

ईशान खट्टर अपनी मॉम नीलिमा अज़ीम के साथ तो राजकुमार राव और सुशांत सिंह राजपूत जैसे सितारे भी कार्यक्रम में पहुंचे। ईशान ने बेस्ट डेब्यू एक्टर का पुरस्कार जीता। रणवीर के साथ राजकुमार राव को भी बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला।

नीना गुप्ता, गजराज राव, आयुष्मान खुराना, विक्की कौशल आदि कई स्टार्स स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स में शामिल हुए। आयुष्मान और विक्की कौशल ने कार्यक्रम को होस्ट भी किया। नीना गुप्ता और गजराज राव को क्रिटिक का बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला। जबकि बेस्ट एक्टर(क्रिटिक्स) का खिताब आयुष्मान खुराना को मिला। 

अक्षय कुमार के साथ 'गोल्ड' में नज़र आ चुकी अभिनेत्री मौनी रॉय ने भी अपने लुक से सबका ध्यान खींचा। दिव्या दत्ता भी इस मौके पर कुछ इस अंदाज़ में नज़र आयीं। 

गीतकार गुलज़ार अपनी डायरेक्टर बेटी मेघना गुलज़ार के साथ अवॉर्ड समारोह में पहुंचे। मेघना को उनकी फ़िल्म 'राज़ी' के लिए प्रोडक्शन डिज़ाइन का अवॉर्ड मिला! जबकि बेस्ट लिरिक्स के लिए इसी फ़िल्म के 'ए वतन...' गाने के लिए गुलज़ार को चुना गया! 

यह भी पढ़ें: सलमान ख़ान के भाई सोहैल ने नए घर में पूरे परिवार संग मनाया बेटे का बर्थडे, देखें तस्वीरें

कुल मिलाकर यह कार्यक्रम सितारों से सजी रही। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए और साथ ही साथ बॉलीवुड का ग्लैमर भी देखने को मिला। बता दें कि इस मौके पर शबाना आज़मी को सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड जबकि बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का खिताब पंकज त्रिपाठी को उनकी फ़िल्म 'स्त्री' के लिए दिया गया। 'स्त्री' को बेस्ट फ़िल्म का पुरस्कार भी मिला। अन्य विजेताओं में- बेस्ट एक्ट्रेस इन ए सपोर्टिंग रोल- सुरेखा सिकरी (बधाई हो), बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस- राधिका मदान (पटाखा), बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर- अरिजीत सिंह (ए वतन- राज़ी), बेस्ट डायरेक्टर- श्रीराम राघवन आदि रहे! 

chat bot
आपका साथी