Bollywood Stars Nick Name: श्रद्धा कपूर के हैं 'चिमड़ी' समेत ये तीन निकनेम, बाकी स्टार्स के नाम भी है काफी फनी
Bollywood Star Nick Name क्या आप जानते हैं आपके फेवरेट बॉलीवुड स्टार का निकनेम क्या है? अगर नहीं तो आप यहां देख सकते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड सेलेब्स की पर्सनल लाइफ के बारे में हर कोई जानना चाहता है। वैसे सेलेब्स की रियल लाइफ पर्दे की लाइफ से काफी अलग होते हैं और उनके भी आम परिवारों के तरह निक नेम भी होते हैं। आप अपने पसंदीदा एक्टर्स के निकनेम के बारे में शायद जानते भी हो, लेकिन क्या आप जानते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के एक-दो नहीं, बल्कि तीन निकनेम हैं।
श्रद्धा कपूर ने खुद अपने इन तीन निकनेम के बारे में बताया है। उनके निकनेम हैं- चिमड़ी, रानी, श्रेड्स। श्रेड्स काफी कूल और फंकी नाम है और रानी थोड़ा आम नाम है। वहीं चिमड़ी थोड़ा फनी भले ही लग सकता है, लेकिन ये उनके दोस्तों ने निकाला है। दरअसल, इन दिनों श्रद्धा कपूर, वरुण धवन के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी के प्रमोशन व्यस्त हैं। View this post on Instagram A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on Sep 28, 2019 at 10:54am PDT
इसी क्रम में श्रद्धा और वरुण ने एक पब्लिकेशन को दिए एक इंटरव्यू में अपने निकनेम के बारे में बताया। वहीं, अक्सर कई रिपोर्ट्स आती रहती हैं, जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स के निकनेम के बारे में बताया जाता है। इन रिपोर्ट्स के अनुसार, आलिया भट्ट को आलू, वरुण धवन को पप्पू, सोनाक्षी सिन्हा को सोना, रणबीर कपूर को रेमंड, प्रियंका चोपड़ा को मिमी, शिल्पा शेट्टी को मुनकी बोलते हैं।
A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on Nov 6, 2019 at 12:47am PST
बता दें कि श्रद्धा कपूर, वरूण धवन के साथ स्ट्रीट डांसर 3 डी में नजर आने वाली हैं। 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म में वरुण और श्रद्धा के अलावा प्रभु देवा, नोरा फतेही, मुरली शर्मा, पुनीत पाठक, धर्मेश येलंडे, सलमान युसूफ खान, सुशांत पूजन और राघव जुयाल की भी अहम भूमिका है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की टक्कर कंगना रनौत की पंगा के साथ होगी।