Box Office पर यह इतिहास बनाने से चूकी 'मणिकर्णिका', दीपिका से हारी कंगना

इस तारीख़ पर रिलीज़ हुई फ़िल्मों का परिणाम मिला-जुला रहा है। पिछले 10 सालों में 12 बड़ी फ़िल्में 26 जनवरी के आस-पास रिलीज़ हुई हैं, जिनमें से 4 फ़िल्में सुपर हिट रहीं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 03:13 PM (IST) Updated:Sat, 02 Feb 2019 08:48 AM (IST)
Box Office पर यह इतिहास बनाने से चूकी 'मणिकर्णिका', दीपिका से हारी कंगना
Box Office पर यह इतिहास बनाने से चूकी 'मणिकर्णिका', दीपिका से हारी कंगना

मुंबई। गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले 25 जनवरी को कंगना रनौत की बहुप्रीतिक्षित और महत्वाकांक्षी फ़िल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ़ झांसी' रिलीज़ हो गयी। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी में फ़िल्म ने 18 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था, मगर इसके बाद आंकड़े लगातार गिर रहे हैं। हालांकि रिलीज़ के 5 दिनों में फ़िल्म 50 करोड़ का आंकड़ा घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर पार कर चुकी है। 'मणिकर्णिका' बॉक्स ऑफ़िस पर हिट होगी या फ्लॉप यह तो बाद में पता चलेगा, पर इतना तय है कि 'पद्मावत' जैसा इतिहास नहीं बना सकेगी। 

2018 में 25 जनवरी को संजय लीला भंसाली की पद्मावत रिलीज़ हुई थी, जो चित्तौड़गढ़ की महारानी पद्मावती या पद्मिनी के इतिहास प्रसिद्ध जौहर की कहानी पर आधारित फ़िल्म थी। फ़िल्म में दीपिका पादुकोण ने लीड रोल निभाया था, जबकि शाहिद कपूर महाराजा रावल रतन सिंह के रोल में थे, वहीं दीपिका के पति बन चुके रणवीर सिंह ने दिल्ली सल्तनत के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था। इस फ़िल्म ने रिलीज़ के 3 दिनों में ₹100 करोड़ से अधिक जमा कर लिये थे, जो 'मणिकर्णिका' नहीं कर पाएगी। अब देखना यह है कि बॉक्स ऑफ़िस पर ₹300.26 करोड़ का कलेक्शन करने वाली 'पद्मावत' का 'मणिकर्णिका' कहां तक पीछा कर पाती है। 

संयोग से 'मणिकर्णिका' और 'पद्मावत' के बीच कुछ समानताएं भी हैं। 'पद्मावत' की तरह ही 'मणिकर्णिका' नायिका प्रधान फ़िल्म है। यह कहानी भी इतिहास के पन्नों से निकली है। वैसे 'मणिकर्णिका' इस बार अकेली नहीं है। बाल ठाकरे की बायोपिक 'ठाकरे' भी 25 जनवरी को रिलीज़ हुई है। हालांकि 'मणिकर्णिका' के सामने फ़िल्म कमज़ोर साबित हुई है। 

26 जनवरी के मौक़े पर रिलीज़ हुई फ़िल्मों का Box Office परिणाम मिला-जुला रहा है। पिछले 10 सालों में 12 बड़ी फ़िल्में 26 जनवरी के आस-पास रिलीज़ हुई हैं, जिनमें से 4 सुपर हिट, 3 फ्लॉप और 5 औसत रहीं। इन फ़िल्मों ने लगभग 1226 करोड़ का कलेक्शन बॉक्स ऑफ़िस पर किया।

25 जनवरी 2017 को शाह रुख़ ख़ान की 'रईस' और रितिक रोशन की 'काबिल' आमने-सामने थीं। ये दोनों ही फ़िल्म सफल रहीं। हालांकि बॉक्स ऑफ़िस नतीजे के हिसाब से संजय गुप्ता निर्देशित 'काबिल' ₹126.85 करोड़ जमा करके सुपर हिट घोषित की गयी, वहीं राहुल ढोलकिया निर्देशित 'रईस' ₹137.51 करोड़ का कलेक्शन करके फ़ायदे में रही।

2016 में 22 जनवरी को 'एयरलिफ्ट' और 'क्या कूल हैं हम 3' रिलीज़ हुईं। 'एयरलिफ्ट' खाड़ी युद्ध के दौरान कुवैत में फंसे भारतीयों को सकुशल वापस लाने की वास्तविक कहानी पर आधारित फ़िल्म थी, जिसे राजा कृष्ण मेनन ने डायरेक्ट किया था, वहीं 'क्या कूल हैं हम 3' बोल्ड कॉमेडी फ़िल्म थी, जिसमें तुषार कपूर और आफताब शिवदसानी ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं। 'एयरलिफ्ट' ₹129 करोड़ का कलेक्शन करके सुपर हिट रही, वहीं 'क्या कूल हैं हम 3' ₹30.25 करोड़ जमा करके फ्लॉप घोषित की गयी।

23 जनवरी 2015 को कॉन कॉमेडी 'डॉली की डोली' और 'बेबी' आयीं। 'डॉली की डोली' को अरबाज़ ख़ान ने प्रोड्यूस किया था, जबकि अभिषेक डोगरा ने इस फ़िल्म से निर्देशकीय पारी शुरू की थी। 'बेबी' नीरज पांडेय की स्पाय फ़िल्म थी, जिसमें अक्षय इंटेलीजेंस अफ़सर के रोल में थे। 'डॉली की डोली' ₹19.26 करोड़ का कलेक्शन करके फ्लॉप रही थी, वहीं 'बेबी' ₹95.50 करोड़ जमा करके मुनाफ़े में रही। हालांकि बहुत बड़ी हिट यह भी नहीं हो सकी।

2014 में 24 जनवरी को सलमान ख़ान की 'जय हो' रिलीज़ हुई। सोहेल ख़ान निर्देशित फ़िल्म से डेज़ी शाह ने बतौर लीड एक्ट्रेस अपनी पारी शुरू की थी। ₹111 करोड़ का कलेक्शन करके यह फ़िल्म सफल रही, मगर हिट नहीं हो सकी। 25 जनवरी 2013 को एक्शन थ्रिलर फ्रेंचाइजी रेस की दूसरी कड़ी 'रेस 2' रिलीज़ हुई, जिसमें सैफ़ अली ख़ान, जॉन अब्राहम, जैकलीन फ़र्नांडिस और दीपिका पादुकोण ने मुख्य भूमिकाएं निभायीं। ₹102 करोड़ का कलेक्शन करके फ़िल्म सफल रही।

2012 में 26 जनवरी को रितिक रोशन की 'अग्निपथ' आयी, जो अमिताभ बच्चन की 'अग्निपथ' का रीमेक थी। इस फ़िल्म को करण मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया था। ₹123.05 करोड़ का कलेक्शन करके यह फ़िल्म सुपर हिट घोषित की गयी थी। रितिक इस फ़िल्म को अपने करियर की बेहतरीन फ़िल्मों में से एक मानते हैं और सोशल मीडिया में इसके 7 साल पूरे होने पर एक इमोशनल नोट लिखा है, जिसके साथ उन्होंने डॉ. हरिवंश राय बच्चन की लोकप्रिय कविता अग्निपथ को अपनी आवाज़ में डब करके पोस्ट किया है। 

Agneepath gave me the opportunity of going all guns blazing. Rarely does a script come along which warrants the actor to risk everything. Including his bones. Those are the kind of roles I look for. Otherwise I’m just the laziest guy. I was shooting for ZNMD in Spain when Karan Johar sent Karan malhotra to narrate the script inspite of me very vehemently turning down the idea of a remake of the classic. .He was right. .Cause after I heard the narration, I just couldn’t say no. . Rest is history. . Had some fun while meditating on the poem today with my phone. . And right now all I want to do for the rest of my life is action movies. . #happyrepublicday #7yearsofAgneepath #actionmovies

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on Jan 26, 2019 at 6:45am PST

2011 में 21 जनवरी को 'धोबी घाट' रिलीज़ हुई, जिसमें आमिर ख़ान की बेटर हाफ़ किरण राव ने निर्देशित किया था और आमिर ने इसमें एक अहम भूमिका निभायी थी। लीड रोल्स में प्रतीक बब्बर, मोनिका डोगरा और कृति मल्होत्रा थे। हालांकि यह कमर्शियल फ़िल्म नहीं थी, फिर भी ₹14 करोड़ जमा करके सफल रही।

22 जनवरी 2010 को सलमान ख़ान की 'वीर' रिलीज़ हुई थी। अनिल शर्मा निर्देशित इस फ़िल्म ने महज़ ₹38 करोड़ का बॉक्स ऑफ़िस कलकेक्शन किया था और फ्लॉप रही थी। इस फ़िल्म में सलमान के साथ सोहेल ख़ान भी थे। ज़रीन ख़ान ने फ़िल्म से डेब्यू किया था। इस फ़िल्म की कहानी सलमान ने ही लिखी थी। क्रिटिकली भी 'वीर' फ्लॉप रही थी।

chat bot
आपका साथी