Preity Zinta ने पति के बिना मनाई शादी की 5वीं सालगिरह, एक्ट्रेस ने कहा- 'यकीन नहीं होता हमने साथ में...'

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रीति जिंटा ने फिलहाल फिल्मों से खुद को दूर किया हुआ है। बावजूद इसके वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 10:20 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 10:20 AM (IST)
Preity Zinta ने पति के बिना मनाई शादी की 5वीं सालगिरह, एक्ट्रेस ने कहा- 'यकीन नहीं होता हमने साथ में...'
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा और उनके पति जीन गुडइनफ, , Instagram : realpz

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रीति जिंटा ने फिलहाल फिल्मों से खुद को दूर किया हुआ है। बावजूद इसके वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। प्रीति जिंटा अब अपनी शादी की सालगिरह मनाने को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। प्रीति जिंटा ने हाल ही में अपनी शादी की 5वां सालगिरह मनाई, लेकिन इस मौके पर उनके पति जीन गुडइनफ उनके साथ नहीं थे।

इस बात की जानकारी खुद प्रीति जिंटा ने दी है। अपनी शादी की सालगिरह पर उन्होंने पति के लिए सोशल मीडिया पर खास पोस्ट लिखा और उनकी गैरमौजूदगी के बारे में भी बताया है। प्रीति जिंटा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति जीन गुडइनफ के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में प्रीति जिंटा पति जीन गुडइनफ के कंधे पर सिर रखे दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में प्रीति जिंटा व्हाइट कैप और रेड जैकेट में नजर आ रही हैं तो वहीं उनके पति जीन ने ब्लैक जैकेट पहन रखी है।

इस तस्वीर में दोनों ने ही सनग्लासेस पहने हुए हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए प्रीति जिंटा ने जीन गुडइनफ के लिए प्यार भार पोस्ट भी लिखा है। अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, 'सालगिरह की बधाई मेरे प्यार, आप वही वजह हो जिसकी वजह से मैं अपने फोन में देखती हूं, मुस्कुराती हूं और फिर एक खंभे से टकरा जाती हूं। यकीन नहीं होता हमने साथ में एक दशक बिता लिया है। वक्त कैसे निकल जाता है... आपको याद करती हूं... काश आप यहां होते। 5years #Happyanniversary #Hubby'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

सोशल मीडिया पर पति जीन गुडइनफ के लिए लिखा प्रीति जिंटा का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि प्रीति जिंटा ने 29 फरवरी साल 2016 को अमेरिकी बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से शादी की थी।

शादी से पहले इन दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। जीन गुडइनफ से प्रीति जिंटा ने गुपचुप तरीके से शादी की थी। उन्होंने अपनी शादी को काफी निजी रखा था। बात करें प्रीति जिंटा के फिल्मी करियर की तो वह लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने कई सुपरहिट कलाकारों के साथ काम किया और ढेर सारी हिट फिल्में की हैं। 23 साल पहले उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'दिल से' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद प्रीति जिंटा ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया।

आखिरी बार प्रीति जिंटा फिल्म 'भईया जी सुपरहिट' में नजर आई थीं। उनकी यह फिल्म साल 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म 'भईया जी सुपरहिट' में प्रीति जिंटा के साथ अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल मुख्य भूमिका में थीं। हालांकि यह फिल्म दर्शकों के दिलों को जीतने में कामयाब नहीं हो पाई।  

chat bot
आपका साथी