'कृष' सीरीज में प्रियंका चोपड़ा की जगह ये एक्ट्रेस करेगी ऋतिक रोशन संग रोमांस, जानें कौन है वो?

कृष सीरीज़ की शुरुआत साल 2003 में हुई लेकिन पहले भाग का नाम कोई मिल गया रखा गया था।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Mon, 27 Jan 2020 01:49 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jan 2020 01:49 PM (IST)
'कृष' सीरीज में प्रियंका चोपड़ा की जगह ये एक्ट्रेस करेगी ऋतिक रोशन संग रोमांस, जानें कौन है वो?
'कृष' सीरीज में प्रियंका चोपड़ा की जगह ये एक्ट्रेस करेगी ऋतिक रोशन संग रोमांस, जानें कौन है वो?

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'छपाक' की सक्सेस को इंज्वॉय कर रही हैं। इस फिल्म में दीपिका ने एसिड सर्वाइवर की लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका निभाई है। फिल्म में दीपिका ने मालती नाम का कैरेक्टर प्ले किया है। सभी ने हमेशा की तरह इस मूवी में दीपिका की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं अब दीपिका पादुकोण को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही हैं। खबर है कि दीपिका पादुकोण अपनी अगली फिल्म में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को रिप्लेस करेंगी।  

 

दीपिका पादुकोण का नाम 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक के साथ भी जोड़ा जा रहा हैं। पिछले दिनों मीडिया में खबर आई थी कि 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में दीपिका एक्टर ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगी। वहीं अब खबर आ रही है कि दीपिका एक और फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर कर सकती हैं। ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि 'कृष' की चौथी फ्रेंचाइजी है। 

 

बॉलीवुड हंगामा ने बताया, 'इस बात की संभावना है कि दीपिका पादुकोण, एक्टर ऋतिक रोशन के साथ 'कृष' सीरीज की चौथी फिल्म में स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगी। ऋतिक रोशन इस फिल्म के लिए दीपिका को साइन करना चाहते है। ऋतिक के पिता राकेश रोशन भी इसके लिए सहमत है।' अपको बता दें कि फिलहाल इस फिल्म में काम करने को लेकर दीपिका की तरफ से किसी तरह की आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया। इस फिल्म की पिछली सीरीज में प्रियंका चापड़ा ने लीड रोल प्ले किया था। इसके अलावा दीपिका का नाम लगातार ​फिल्म 'महाभारत' से  भी जुड़ रहा है।

 

आपको बता दें कि 'कृष' सीरीज़ की शुरुआत साल 2003 में हुई लेकिन पहले भाग का नाम 'कोई मिल गया' रखा गया था। साल 2006 में 'कृष' नाम से फिल्म आई लेकिन उसके टाइटल में 2 नहीं जोड़ा गया था। साल 2013 में 'कृष 3' बनी। तीनों की भाग हिट रहे। 

chat bot
आपका साथी