दीपिका-रणवीर समेत इस साल इन 7 स्टार्स की शादियां बनीं सुर्खियां, अब इस जोड़ी की बारी

प्रियंका और निक जोधपुर के ताज उमेद भवन पैलेस में शादी रचाने जा रहे हैं। शादी की डेट 2 दिसंबर बताई जा रही है।

By Hirendra JEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 10:12 AM (IST) Updated:Thu, 29 Nov 2018 11:06 AM (IST)
दीपिका-रणवीर समेत इस साल इन 7 स्टार्स की शादियां बनीं सुर्खियां, अब इस जोड़ी की बारी
दीपिका-रणवीर समेत इस साल इन 7 स्टार्स की शादियां बनीं सुर्खियां, अब इस जोड़ी की बारी

मुंबई। दीपिका पादुकोण अब मिसेज़ रणवीर सिंह हो गयीं। कई दिनों से इनकी शादी की चर्चा हो रही थी। 14-15 नवंबर देश से दूर इटली का लेक कोमो इनकी शादी का गवाह बना।

रणवीर और दीपिका की शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें हर तरफ वाइरल हो रही हैं। तमाम बॉलीवुड स्टार्स से लेकर फैंस तक इस जोड़ी को बधाईयां देने में जुटे हैं। इस बीच दीपवीर के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तैयारियां शुरू हो गयी हैं! दोनों जोधपुर में बड़े ही भव्य तरीके से शादी करने जा रहे हैं! 

यह भी पढ़ें: ये हैं बॉलीवुड के 7 ऐसे स्टार्स जिन्होंने 1-2 नहीं बल्कि 3-4 शादियां तक की, देखें तस्वीरें

बहरहाल, साल 2018 बॉलीवुड के लिए जैसे शादियों का साल बन गया। दीपिका-रणवीर को शादी की सबसे पहले बधाई देने वाली अनुष्का शर्मा ने भी इसी साल विराट कोहली संग इटली में ही सात फेरे लिए। विरुष्का की शादी भी तब सुर्ख़ियों में रही थी। विराट और अनुष्का की शादी ने एक बार फिर सबको बॉलीवुड और क्रिकेट के बीच लव केमिस्ट्री की याद दिला दी थी।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी को भला आप कैसे भूल सकते हैं? आपको याद होगा मुंबई में हुए इस समारोह में पूरा बॉलीवुड जुटा था। कई दिनों तक सोनम और आनंद सुर्ख़ियों में छाए रहे।

हाल के दिनों में सबसे ज्यादा चौंकाया नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने। नेहा और अंगद ने तो अपनी शादी की ख़बर तक किसी को नहीं लगने दी। शादी के बाद सोशल मीडिया के जरिये इन दोनों स्टार्स ने अपनी शादी की बात बताई। जैसा कि आप जानते हैं नेहा मां बनने वाली हैं और शादी के तुरंत बाद ही दोनों ने यह ख़बर सोशल मीडिया पर दी थी।

मेराथन दौड़ में अपने नए रिकॉर्ड बनाने के अलावा अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा सुर्ख़ियों में रहने वाले मिलिंद सोमन की शादी भी इस साल चर्चा में रही। गौरतलब है कि एयरहोस्टेस रह चुकी अंकिता कोंवर से मिलिंद ने इसी साल अप्रैल में अलीबाग के रिसोर्ट में शादी की थी। दोनों कई साल से रिलेशनशिप में थे! अंकिता से मिलिंद की यह दूसरी शादी है! दोनों के उम्र को लेकर भी बहुत कुछ लिखा गया है क्योंकि अंकिता मिलिंद से 25 साल छोटी हैं।

इस साल मशहूर सिंगर और म्युज़िक कम्पोज़र हिमेश रेशमिया की भी शादी चर्चा में रही! मई में हिमेश ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सोनिया कपूर के साथ सात फेरे लिए। आपको बता दें कि यह हिमेश की दूसरी शादी है।

इसी साल मिथुन चक्रबर्ती के बड़े बेटे मिमोह यानी महाअक्षय चक्रवर्ती ने मदालसा शर्मा से शादी की। शादी के बाद मदालसा बेहद खुश हैं और लगातार सोशल मीडिया पर अपनी ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं! गौरतलब है कि मदालसा अभिनेत्री शीला शर्मा और लेखक सुभाष शर्मा की बेटी हैं।

इन सबके अलावा टीवी के भी कई स्टार्स इस साल विवाह के बंधन में बंधे। 

यह भी पढ़ें: दीपिका की शादी के बीच जानिये सुष्मिता सेन समेत ये 7 अभिनेत्रियां ताउम्र रहीं अविवाहित

अब सबकी नज़र होगी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पर। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका और निक जोधपुर के ताज उमेद भवन पैलेस में शादी रचाने जा रहे हैं। इनकी शादी की तैयारियां औपचारिक रुप से नवंबर के अंतिम सप्ताह से शुरू हो जाएंगी। शादी की डेट 2 दिसंबर बताई जा रही है।

chat bot
आपका साथी