बॉबी देओल ने शेयर किया अपना वर्कआउट वीडियो, बोले- 'काम जारी है'

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। बॉबी देओल के फैंस भी उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर खासे इम्प्रेस हो गए थे। बॉबी अपने फैंस के साथ अपने वर्कआउट वीडियो भी शेयर करते रहते हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sat, 03 Jul 2021 11:07 PM (IST) Updated:Sun, 04 Jul 2021 07:29 AM (IST)
बॉबी देओल ने शेयर किया अपना वर्कआउट वीडियो, बोले- 'काम जारी है'
बॉबी देओल की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। बॉबी देओल के फैंस भी उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर खासे इम्प्रेस हो गए थे। बॉबी अपने फैंस के साथ अपने वर्कआउट वीडियो भी शेयर करते रहते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो उन्होंने शेयर किया है। जिसे देख उनके फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

बॉबी देओल सोशल मीडिया के जरिए फैंस अपने फिटनेस की झलक दिखाते रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपना एक वर्कआउट करते हुए वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बॉबी अपनी शानदार बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'काम जारी है।'

 

View this post on Instagram

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

बॉबी देओल इस वीडियो में जमकर मेहनत करते नजर आ रहे हैं। उनकी बॉडी भी बेहद शानदार दिख रही है। इस वीडियो को देख कोई भी नहीं सकता कि अभिनेता की उम्र 52 वर्ष होगी। वीडियो में बॉबी इस समय के यंग एक्टर्स को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। वहीं बॉबी के फैंस को भी उनका ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है। फैंस ही नहीं बल्कि उनके कई कलाकारों ने भी इस वीडियो पर कमेंट करते हुए उनकी तारीफ की है।

बात करें अभिनेता के वर्कफ्रंट की तो बॉबी साल 2020 में 'आश्रम' के अलावा नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई फिल्म 'क्लास 83' में भी नज़र आए थे। इस फिल्म में उन्होंने एक सख़्त पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था। अब एक्टर तीन फिल्मों में नज़र आने वाले हैं। जिसमें से पहली है 'एनीमल', इस फिल्म का निर्देशन ‘कबीर सिंह’ के डायरेक्टर संदीप रेड्डी कर रहे हैं। इस फिल्म बॉबी देओल के साथ रणबीर कपूर और अनील कपूर भी लीड रोल में होंगे। फिल्म का एक टीज़र भी जारी कर दिया गया है।

वहीं दूसरी फिल्म है ‘अपने 2’, इस फिल्म बॉबी देओल अपने पापा धर्मेंद्र और भाई सनी देओल के साथ नज़र आएंगे। इसके अलावा एक्टर शंकर रमन के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘लव हॉस्टल’ में भी दिखेंगे। इस फिल्म में उनके साथ सान्या मल्होत्रा और विक्रांत मैसी लीड रोल में होंगे।

chat bot
आपका साथी