Karan Singh Grover का वर्कआउट वीडियो देखकर जानें क्यों डर गई बिपाशा बसु, कही यह बात

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने कई फिल्मों में भी काम किया हैl दोनों की जोड़ी अक्सर साथ नजर आती हैl दोनों सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे की पोस्ट पर जमकर कमेंट करते हैंl बिपाशा बसु की फिल्में काफी पसंद की जाती है।

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 02:49 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 04:55 PM (IST)
Karan Singh Grover का वर्कआउट वीडियो देखकर जानें क्यों डर गई बिपाशा बसु, कही यह बात
करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु एक-दूसरे की पोस्ट पर अक्सर कमेंट करते रहते हैंl

नई दिल्ली, जेएनएनl करण सिंह ग्रोवर जिम में जमकर पसीना बहाते हैंl इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी वर्कआउट वीडियो शेयर करते रहते हैंl हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया हैl इसमें उन्हें अग्निसर आसन करते हुए देखा जा सकता हैl यह होगा की एक एक्सरसाइज हैl इसमें पेट मजबूत होता हैl फोटो में करण सिंह ग्रोवर धूप में पसीना बहा रहे हैंl वह अग्निसर कसरत करते हुए गाना सुन रहे हैंl

करण सिंह ग्रोवर की फिटनेस देखकर उनके फैंस काफी खुश हुए हैंl वहीं उनकी पत्नी बिपाशा बसु को यह बहुत डरावना लग रहा हैl उन्होंने करण सिंह ग्रोवर के वीडियो पर लिखा है, 'यह बहुत ही डरावना और कठिन लग रहा हैl' करण और बिपाशा एक-दूसरे की पोस्ट पर अक्सर कमेंट करते रहते हैंl पिछले वर्ष दोनों की वेब सीरीज 'डेंजरस' रिलीज हुई थीl

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अक्सर प्रेगनेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहते हैंl इस बारे में बताते हुए करण सिंह ग्रोवर ने कहा है, 'हम इतनी बात करते हैंl ऐसे में जब भी भी कोई भी खुशखबरी होगी सभी को पता चल जाएगीl यह एक सामान्य प्रक्रिया हैl लोगों को इससे प्यार हो जाएगाl लोगों को लगता है कि शादी के कुछ वर्षों बाद बच्चे हो जाते हैं और अगर बच्चे नहीं होते तो लोग शक करने लगते हैंl जब वह होगाl हम सबको बता देंगेl तब तक आप लोग सोचते रहिएl'

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने कई फिल्मों में भी काम किया हैl दोनों की जोड़ी अक्सर साथ नजर आती हैl दोनों सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे की पोस्ट पर जमकर कमेंट करते हैंl बिपाशा बसु की फिल्में काफी पसंद की जाती है। बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैl वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैl जो कि बड़ी तेजी से वायरल भी होती हैl

chat bot
आपका साथी