पायल रोहतगी को नहीं मिली जमानत, 8 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, नेहरू परिवार पर बनाया था वीडियो

Payal Rohatgi In Judicial Custody पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए जाने के बाद अब आठ दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Mon, 16 Dec 2019 12:52 PM (IST) Updated:Mon, 16 Dec 2019 01:02 PM (IST)
पायल रोहतगी को नहीं मिली जमानत, 8 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, नेहरू परिवार पर बनाया था वीडियो
पायल रोहतगी को नहीं मिली जमानत, 8 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, नेहरू परिवार पर बनाया था वीडियो

नई दिल्ली, जेएनएन। मॉडल और एक्ट्रेस पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए जाने के बाद आज कोर्ट में पेश किया गया। राजस्थान के बूंदी जिले की स्थानीय कोर्ट ने पायल रोहतगी को गिरफ्तारी के बाद अब आठ दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब आठ दिन बाद कोर्ट से आगे के प्रक्रिया के लिए आदेश जारी किए जाएंगे। बता दें कि उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को लेकर आपत्तिजनक कमेंट करने की वजह से गिरफ्तार किया गया था।

बताया जा रहा है कि उन्होंने जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी के खिलाफ गलत भाषा का इस्तेमाल किया था और फेसबुक पर वीडियो शेयर किया था। वहीं पायल को राजस्थान पुलिस की ओर से अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया था और आज कोर्ट में पेश किया गया। पायल के खिलाफ बूंदी में राजस्थान यूथ कांग्रेस के नेता ने शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने पहले नोटिस जारी किया और अब अरेस्ट कर लिया।

Loading…

पायल की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर कई प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, जिसमें कुछ लोग इस कार्रवाई को सही बता रहे हैं वहीं कुछ लोग इस इसे अभिव्यक्ति की आजादी के खिलाफ बता रहे हैं। खुद पायल ने भी रविवार को अपने गिरफ्तार होने की जानकारी दी थी और एक ट्वीट किया था।

Rajasthan: Model & actress Payal Rohatgi who was arrested by Police over her comment on former Prime Minister Pandit Jawaharlal Nehru, has been sent to eight day judicial custody by a local court in Bundi pic.twitter.com/6bFm2onRvG— ANI (@ANI) December 16, 2019

अपने ट्वीट में पायल ने लिखा है- ''मुझे मोतीलाल नेहरू पर वीडियो बनाने के लिए राजस्थान पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया गया है, जिसकी जानकारी मैंने गूगल से ली थी। अभिव्यक्ति की आजादी मजाक है।' साथ ही पायल ने इस ट्वीट में प्रधानमंत्री ऑफिस और गृह मंत्रालय को टैग भी किया है।'

I am arrested by @PoliceRajasthan for making a video on #MotilalNehru which I made from taking information from @google 😡 Freedom of Speech is a joke 🙏 @PMOIndia @HMOIndia

— PAYAL ROHATGI & Team- Bhagwan Ram Bhakts (@Payal_Rohatgi) December 15, 2019

वहीं पायल के फियांसे संग्राम सिंह ने जागरण डॉट कॉम को बताया था, 'कांग्रेस की सरकार पायल रोहतगी के खिलाफ दुर्भावना से ग्रसित होकर द्वेषपूर्ण कार्रवाई कर रही हैं। यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के भी खिलाफ हैं। यह राजस्थान की कांग्रेस सरकार का दुर्भावनापूर्ण और द्वेष से उठाया हुआ कदम हैं।' वहीं बॉलीवुड की कई हस्तियां भी पायल के पक्ष में प्रतिक्रियाएं दे रही हैं। वहीं कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी उन्हें रिहा करने के बात कही थी।

chat bot
आपका साथी