Bigg Boss विनर गौतम गुलाटी ने सलमान ख़ान को बताया आउटसाइडर का हेल्पिंग हैंड, एकता कपूर पर लगाया धोखा देने का आरोप

Bigg Boss 8 के विनर गौतम गुलाटी ने सलमान ख़ान को आउटसाइडर का हेल्पिंग हैंड बताया है और एकता कपूर पर धोखा देने का आरोप लगाया है।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 09:05 AM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 09:25 AM (IST)
Bigg Boss विनर गौतम गुलाटी ने सलमान ख़ान को बताया आउटसाइडर का हेल्पिंग हैंड, एकता कपूर पर लगाया धोखा देने का आरोप
Bigg Boss विनर गौतम गुलाटी ने सलमान ख़ान को बताया आउटसाइडर का हेल्पिंग हैंड, एकता कपूर पर लगाया धोखा देने का आरोप

 नई दिल्ली, जेएनएन। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से फ़िल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर आउटसाइडर बनाम इनसाइडर की बहस तेज हो गई। कई सेलेब्स इस मुद्दे पर मुखर होकर अपनी राय रख रहे हैं। इस बीच बिग बॉस 8 के विनर रहे और वर्जिन भानुप्रिया में नज़र आने वाले एक्टर गौतम गुलाटी ने भी अपना हाल-ए-बयां सुनाया है। उन्होंने सलमान ख़ान को आउटसाइडर का हेल्पिंग हैंड बताया है और एकता कपूर पर धोखा देने का आरोप लगाया है। 

एनबीटी से बात करते हुए गौतम ने सलमान ख़ान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि अब मैं सुरक्षित महसूस कर रहा हूं। सलमान ख़ान के साथ फ़िल्में कर रहा हूं। सलमान ख़ान ने मेरे टैलेंट पर भरोसा जताया है। एक आउटसाइडर के तौर पर अब मुझे फील आता है कि एक हैल्पिंग हैंड है और वो हेल्पिंग हैंड सलमान ख़ान हैं।

गौतम ने बताया कि बिग बॉस 8 के बाद एक दिन पार्टी में सलमान ख़ान से मुलाकात हुई। उन्होंने पूछा कि क्या कर रहे हो, तो मैंन कहा कुछ फ़िल्म अटकी हुई हैं। इस पर सलमान ने मुझे अपना नंबर दिया और अपने साथ काम करने का मौका। गौतम के मुताबिक, सलमान ख़ान ने हफ्ते भर में उनकी ज़िंदगी बदल दी। गौरतलब है कि गौतम, सलमान ख़ान की अपकमिंग फ़िल्म राधे द मोस्ट वाटेंड  भाई में नज़र आने वाले हैं। 

इसे भी पढ़िएः क्या करण जौहर ने बनाया नई इंस्टाग्राम अकाउंट? ट्रोलिंग से हैं परेशान

गौतम ने जहां एक ओर सलमान की तारीफ की, तो दूसरी ओर एकता कपूर पर धोखा देने का आरोप लगाया। गौतम ने बताया कि बिग बॉस के बाद एकता कपूर ने एक साथ तीन फ़िल्मों का ऑफ़र दिया था। इससे गौतम काफी खुश हुए। गौतम ने दावा किया कि बाद में एकता कपूर ने फ़िल्म में उनके रोल काट दिए। इसके बाद उन्होंने एकता कपूर को फोन करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। अंत में हारकर गौतम ने कॉन्ट्रेक्ट ही तोड़ लिया।

chat bot
आपका साथी