Bigg Boss 15: बप्पी लहरी ने बताया अपने नाती का नाम 'सूटकेस', सलमान खान ने दिए ऐसा रिएक्शन

सलमान खान के शो में बप्पी लहरी ने अपने नाती स्वास्तिक के गाने बच्चा पार्टी का प्रमोशन करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ स्वास्तिक लहरी भी मौजूद थे। बिग बॉस के सेट पर पहुंचर बप्पी लहरी ने सलमान खान के सामने ऐसा मजाक किया कि वह हंसते-हंसते गिर गए।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 03:04 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 03:13 PM (IST)
Bigg Boss 15: बप्पी लहरी ने बताया अपने नाती का नाम 'सूटकेस', सलमान खान ने दिए ऐसा रिएक्शन
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और सिंगर बप्पी लहरी, तस्वीर : colorstv

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 15 में हर हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड होता है। इस एपिसोड में वह शो में मौजूद कभी कंटेस्टेंट्स से रूबरू होते रहते हैं। वीकेंड का वार में सलमान खान के शो पर टीवी और बॉलीवुड की भी कई बड़ी हस्तियां हिस्सा लेने के लिए आती रहती हैं। इस बार बिग बॉस 15 के सेट पर मशहूर सिंगर बप्पी लहरी नजर आए।

सलमान खान के शो में बप्पी लहरी ने अपने नाती स्वास्तिक लहरी के गाने 'बच्चा पार्टी' का प्रमोशन करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ स्वास्तिक लहरी भी मौजूद थे। बिग बॉस के सेट पर पहुंचर बप्पी लहरी ने सलमान खान के सामने ऐसा मजाक किया कि वह हंसते-हंसते गिर गए। दरअसल सलमान खान ने बप्पी लहरी का परिचय देते हुए कहा कि पहली बार बिग बॉस में बप्पी द आए हैं।

इसके बाद सलमान खान ने आगे कहा, 'बहुत कम लोगों जानते होंगे कि बप्पी द का असली नाम आलोकेश है।' सलमान खान की इस बात पर बप्पी लहरी मजाक करते हुए कहते हैं, 'मेरे बेटे का नाम अरुणेश है। इसके बाद जो भी होगा वह सूटकेस।' बप्पी लहरी की यह बात सुनकर सलमान खान जोर से हंसने लगते हैं। इसके बाद सलमान खान बप्पी लहरी के नाती रेगो उर्फ स्वास्तिक लहरी का स्वागत करते हैं। स्वास्तिक बप्पी लहरी की बेटी रेमा लहरी के बेटे हैं।

इसके अलावा वीकेंड का वार एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स से रूबरू होते हुए सलमान खान ने अफसाना खान को फीमेल बप्पी लहरी बताया। वहीं सलमान खान ने वीकेंड का वार एपिसोड में अफसाना खान को जमकर लताड़ लगाई। सलमान खान वीकेंड का वार एपिसोड में घरवालों को पिछले हफ्ते की गई गलतियों के लिए लताड़ लगाते हैं। इनमें अफसाना खान का नाम सबसे ऊपर था।

वह अफसाना खान को अपने बुरे बर्ताव और गंदी भाषा के लिए लताड़ लगाते हैं। इसके अलावा अफसाना खान पर आरोप लगाते है कि वह शमिता शेट्टी को लेकर फब्तियां भी कसती हैं। सलमान खान यह भी कहते है कि वह विशाल कोटियन के मरने का श्राप दे रही हैं जोकि वह गलत बात है। सलमान खान अफसाना खान से इतने नाराज हुए कि उनको कहना पड़ा कि अगर उनके बस में होता तो वह उन्हें घर से अभी बेघर कर देते। 

chat bot
आपका साथी