Bigg Boss 15 Contestants List: ‘बिग बॉस ओटीटी’ के इन तीन कंटेस्टेंट्स समेत ये 5 स्टार्स शो में आएंगे नज़र, देखे लिस्ट

सलमान ख़ान का चर्चित शो ‘बिग बॉस 15’ 2 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। सोशल मीडिया पर शो को लेकर काफी बज़ बना हुआ है। बिग बॉस के घर में इस बार कौन-कौन से स्टार्स नज़र आने वाले हैं इसको लेकर भी कई दिनों से चर्चाएं चल रही हैं।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 11:04 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 11:22 AM (IST)
Bigg Boss 15 Contestants List: ‘बिग बॉस ओटीटी’ के इन तीन कंटेस्टेंट्स समेत ये 5 स्टार्स शो में आएंगे नज़र, देखे लिस्ट
Photo credit - Salman Khan Insta Account Photo

नई दिल्ली, जेएनएन। सलमान ख़ान का सबसे चर्चित और विवादित शो ‘बिग बॉस 15’ 2 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। सोशल मीडिया पर शो को लेकर काफी बज़ बना हुआ है। बिग बॉस के घर में इस बार कौन-कौन से स्टार्स नज़र आने वाले हैं इसको लेकर भी कई दिनों से चर्चाएं चल रही हैं। वहीं अब इन चर्चाओं के बीच उन 5 कंटेस्टेंट्स के नाम कन्फर्म हो गए हैं जो इस बार बिग बॉस के घर में एंट्री करने वाले हैं।

बीते गुरुवार को मध्य प्रदेश में ‘बिग बॉस 15’ को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई जिसे बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी और आरती सिंह ने होस्ट किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही उन नामों से पर्दा उठाया गया जो इस साल शो में एंट्री करेंगे।

ये 5 चेहरे आएंगे नज़र...

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बिग बॉस 15 में बिग बॉस 13 के रनरअप आसिम रियाज़ के बड़े भाई उमर रियाज़, टीवी एक्ट्रेस सोनल बिष्ट, एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेट शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट नज़र आने वाले हैं। वहीं इन स्टार्स के अलावा बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल भी शो में नज़र आएंगे ये पहले की कन्फर्म हो चुका था। वहीं इन कंटेस्टेंट्स के अलावा अकासा सिंह भी शो में नज़र आ सकती हैं। टाम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार इस बार बिग बॉस 15 में अकासा सिंह नजर आने वाली हैं। अकासा सिंह एक मशहूर गायिका हैं। पहली बार अकासा सिंगिंग रियलिटी शो इंडियाज रॉ स्टार में नजर आई थीं। इस शो में उनके मेंटोर सिंगर हिमेश रेशमिया थे।

Congratulations @realumarriaz to be part of #BiggBoss15 Good luck big brother..! pic.twitter.com/qWLRZdldv8— Asim Riaz (@imrealasim) September 23, 2021

आपको बता दें कि इससे पहले बिग बॉस ओटीटी फिल्म निर्देशक करण जौहर ने होस्ट किया था। इसका ग्रैंड फिनाले हो चुका है जिसमें दिव्या अग्रवाल विनर रही हैं। वहीं इस बार बिग बॉस 15 की थीम है ‘जंगल में दंगल’। घर को इस बार जंगल की तरह सजाया गया है। शो के कई प्रोमो भी रिलीज़ किए जा चुके हैं जिनमें सलमान ख़ान जंगल में नज़र आ रहे हैं, अब देखनो होगा कि सलमान के शो में इस बार क्या नया होने वाला है।

chat bot
आपका साथी