Rubina Dilaik ने पति अभिनव शुक्ला के साथ किया हिमाचली नाटी डांस, देखें वायरल वीडियो

रूबीना दिलैक जल्द कई शो में नजर आने वाली हैं। वहीं पति अभिनव शुक्ला खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगे। रूबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की जोड़ी बिग बॉस के घर में काफी पसंद की गई थी। अब रूबीना ने पति अभिनव शुक्ला के साथ हिमाचली नाटी डांस किया है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 05:06 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 05:06 PM (IST)
Rubina Dilaik ने पति अभिनव शुक्ला के साथ किया हिमाचली नाटी डांस, देखें वायरल वीडियो
बिग बॉस का शो जीतने के बाद रूबीना दिलैक ने अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया था।

नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है जो कि बड़ी तेजी से वायरल भी होती है। अब रूबीना दिलैक ने पति अभिनव शुक्ला के साथ हिमाचली नाटी डांस किया है।

उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में रूबीना दिलैक को पति अभिनव शुक्ला के साथ मजेदार अंदाज में डांस करते हुए देखा जा सकता है। रूबीना दिलैक पति अभिनव शुक्ला के साथ बिग बॉस 14 मई थी। गौरतलब है कि रुबीना दिलैक से जब बिग बॉस ने पूछा था कि बिग बॉस के घर में उनकी अंतिम इच्छा क्या है। तब उन्होंने कहा था कि वह सलमान खान के साथ हिमाचली नाटी डांस करना चाहती है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

रुबीना दिलैक ने यह भी कहा था कि वह हिमाचल के नाटी डांस को भारत में काफी लोकप्रिय करना चाहती हैं। बिग बॉस में आने से पहले भी रूबीना दिलैक अक्सर हिमाचल की वादियों से नाटी डांस के वीडियो शेयर किया करती थी जो कि काफी पसंद किए जाते थे। बिग बॉस का शो जीतने के बाद रूबीना दिलैक ने अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया था।

वहीं अभिनव शुक्ला ने घर पर एक शानदार पार्टी का आयोजन भी किया था। रूबीना दिलैक जल्द कई शो में नजर आने वाली हैं। वहीं पति अभिनव शुक्ला खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगे। रूबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की जोड़ी बिग बॉस के घर में काफी पसंद की गई थी। दोनों शो के बाद तलाक लेने वाले थे।

हालांकि अब दोनों एक-दूसरे के साथ ही अपना जीवन यापन करना चाहते हैं। रूबीना दिलैक सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपने फैंस से बातें करती हैं। रूबीना के फैंस को रुबीना की मस्ती काफी पसंद आती है। रुबीना काफी लोकप्रिय टीवी कलाकार है।

chat bot
आपका साथी