Bigg Boss 14: जानें आखिर किसके लिए सलमान खान ने कहा, 'जो नहीं दिखता नहीं उससे पंगा न लो...'

बिग बॉस 14 3 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। इस शो के लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। सलमान खान शूटिंग पर लौट आए हैं। गुरुवार को बिग बॉस 14 की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान ने शो को लेकर कई बातें कीं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 04:02 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 04:02 PM (IST)
Bigg Boss 14: जानें आखिर किसके लिए सलमान खान ने कहा, 'जो नहीं दिखता नहीं उससे पंगा न लो...'
Salman Khan Famous Show Bigg Boss 14 Start On 3th October 2020

नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेता सलमान खान का फेमस शो 'बिग बॉस 14' 3 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। इस शो के लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। सलमान खान शूटिंग पर लौट आए हैं। गुरुवार को बिग बॉस 14 की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान ने शो को लेकर कई बातें कीं। सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान से भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये उन्होंने बात की। ये तीनों शो से जुड़ने वाले हैं। हालांकि शो में उनकी भूमिका क्या होगी, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। इस मौके पर सलमान ने घर में शामिल होने वाले पहले प्रतियोगी जान कुमार सानू से मिलवाया, जो गायक कुमार शानू के बेटे हैं। 

आपको बता दें कि जान कुमार सानू के अलावा किसी और प्रतियोगी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। सलमान ने शूटिंग पर लौटने को लेकर कहा कि काम पर लौटना सुखद एहसास है, लेकिन इस मौहाल में काम करने में डर लग रहा है। सब मास्क, पीपीई किट में रहते हैं, लेकिन कोई खांस भी देता है तो डर लगता है। यह डर अपनों के लिए लगता है। खुद को अगर संक्रमण हो गया, तो घर पर लोगों को फैलने का खतरा है। ऐसे में पंगा क्यों लेना।  

उससे पंगा लो जो दिखता है, जो नहीं दिखता, उसने तो दुनिया को बंद कर रखा है, तो किससे लड़ेंगे। छह महीनों तक काम न करने को लेकर सलमान ने कहा कि मैंने फिल्म मैंने प्यार किया के बाद से कभी इतनी लंबी छुट्टी नहीं ली। छह महीनों तक कुछ नहीं किया है। 25 दिसंबर से 3 जनवरी तक मैं हर साल छुट्टी पर रहता हूं, लेकिन पिछले दस सालों में बिग बॉस की वजह से उसमें भी काम करता आया हूं।

chat bot
आपका साथी