Bigg Boss 14 House: इस बार ऐसा होगा 'बिग बॉस 14' के घर का मुख्य द्वार, घर की तस्वीरें भी लीक

कलर्स का मोस्ट पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 14’ 3 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। शो शुरू होने से पहले इसका काफी बज़ बना हुआ है। शो के प्रोमोज़ से लग रहा है कि इस बार ‘बिग बॉस’ धमाकेदार होने वाला है।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 04:21 PM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 04:37 PM (IST)
Bigg Boss 14 House: इस बार ऐसा होगा 'बिग बॉस 14' के घर का मुख्य द्वार, घर की तस्वीरें भी लीक
Photo Credit - Colors Tv Instagram Account

नई दिल्ली, जेएनएन। कलर्स का मोस्ट पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 14’ 3 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। शो शुरू होने से पहले इसका काफी बज़ बना हुआ है। लोगों के मन में कई सवाल चल रहे हैं। जैसे इस बार शो का फॉरमेट क्या होगा? कंटेस्टेंट्स कौन होंगे? इस बार क्या नया होने वाला है? इस बार बिग बॉस का घर कैसे होगा? शो के प्रोमोज़ देखकर तो लग रहा है कि इस बार ‘बिग बॉस’ काफी धमाकेदार होने वाला है। कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ चुके हैं, हालांकि उनका ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। अब ‘बिग बॉस’ के घर की तस्वीरें भी सामने आना शुरू हो गई हैं।

‘बिग बॉस’ के फैंस को हर सीज़न ये देखने का इंतज़ार रहता है कि इस बार घर कैसा होगा, क्योंकि बिग बॉस हाउस काफी शानदार होता है। अब ‘बिग बॉस 14’ के घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हाल ही में घर के मुख्य द्वार की तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में नज़र आ रहा है कि इस बार बिग बॉस के घर का मुख्य द्वार इस बार आंख की शेप में होगा। वहीं आंख जो आपको हर सीज़न में नजर आती है। देखें तस्वीर।

 

View this post on Instagram

Main Gate hai ye . . . #biggboss13 #biggboss #colorstv #viacom18 #endomolshine #biggboss14 #bb14 #breakingnews #Exclusive #biggbossupdates #biggboss14updates #biggboss14house

A post shared by Bigg Boss 14 👁️ (@biggboss14.colorstvv) on Sep 20, 2020 at 12:43am PDT

इससे पहले घर के बेड रूम, वॉशरूम, ड्रॉइंग रूम, किचन की तस्वीर भी सामने आ चुकी है। बताया जा रहा है कि इस बार कोविड को देखते हुए हर कंटेस्टेंट का बेड अलग अलग होगा और पानी का ग्लास और खाने का बर्तन भी।

 

View this post on Instagram

More pics 😍 Kaisa laga house? . . . #bb14 #biggboss14 #bbhouse #BB14house #biggbosskhabri #biggbosspremier

A post shared by Bigg Boss 14 👁️ (@biggboss14.colorstvv) on Sep 20, 2020 at 12:35am PDT

 

View this post on Instagram

Exclusive 💥 . . . #bb14 #biggboss14 #biggbosskhabri #bbupdates #biggbossupdates #biggboss14updates #WeekendKaVaar

A post shared by Bigg Boss 14 👁️ (@biggboss14.colorstvv) on Sep 20, 2020 at 12:31am PDT

 

View this post on Instagram

Exclusive #biggboss #colorstv #biggbosshouse #biggboss14house #biggbosskhabri

A post shared by Bigg Boss 14 👁️ (@biggboss14.colorstvv) on Sep 20, 2020 at 12:25am PDT

ये स्टार्स आ सकते हैं नज़र : 'सीरियल साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू का किरदार निभाने वाली गिया मानेक बिग बॉस हिस्सा बन सकती हैं। इनके अलावा ऐजाज़ ख़ान, नैना सिंह, निशांत सिंग मलकानी, जैसमिन भसीन, नेहा शर्मा और पवित्रा पुनिया वो नाम हैं जिनका बिग बॉस 14 में जाना लगभग तय माना जा रहा है। लेकिन किसी भी नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर ख़ान, हिना ख़ान भी शो में नज़र आ सकते हैं।

chat bot
आपका साथी