Bigg Boss 13 Update: सलमान खान का पारस छाबड़ा पर फूटा गुस्सा, मधुरिमा तुली हुई शो से बाहर
Bigg Boss 13 Update मधुरिमा तुली विशाल आदित्य सिंह को पैन से मारने के कारण घर से बेघर हुईl
नई दिल्ली, जेएनएनl आज के बिग बॉस में सलमान खान का गुस्सा चरम पर होता हैl वह सबसे पहले मधुरिमा तुली और विशाल सिंह से नाराज नजर आएl इसके बाद उन्होंने पारस छाबड़ा के साथ बहस कीl आज के शो की शुरुआत मधुरिमा तुली को घर से बेघर करने से होती है और सलमान खान उन्हें बताते हैं कि उन्हें घर से बेघर इसलिए किया जा रहा है क्योंकि उन्होंने अपना आपा विशाल आदित्य सिंह के साथ झगड़ा करने के दौरान खो दिया थl इसके चलते उन्हें घर से बेघर कर दिया जा रहा हैl
मधुरिमा तुली ने विशाल आदित्य सिंह को पैन से मार दिया थाl इसी के चलते वह घर से बेघर हुईl इसके बाद सलमान खान पारस छाबड़ा से उनके और गर्लफ्रेंड अंकिता को लेकर रिश्ते के बारे में बात करते हैंl इस पर पारस छाबड़ा पर कई इल्जाम लगने के बाद वह ऊंची आवाज में सलमान खान से बात करने लगते हैंl यह बात सलमान खान को पसंद नहीं आती और वह उन्हें समझाते हैं और समझाते-समझाते डांटने लगते हैंl View this post on Instagram A post shared by Colors TV (@colorstv) on Jan 18, 2020 at 1:01am PST
इसके बाद माहिरा शर्मा को वह कहते हैं कि उन्होंने यह सब इसलिए किया क्योंकि उन्हें सभी चीजों की जानकारी रहेl घर में गौतम गुलाटी, बिंदु दारा सिंह, करण सिंह ग्रोवर आते हैं और वह सभी घर वालों को अपनी-अपनी सलाह देते हैंl बिंदु दारा सिंह आसिम रियाज से कहते हैं कि उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला से नहीं लड़ना चाहिएl वहीं वह पारस छाबड़ा को कहते हैं की डेढ़ सौ रोमियो मरे होंगे, तब उनका जन्म हुआ होगा।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on Jan 17, 2020 at 11:59pm PST
गौरतलब है कि इस बार का बिग बॉस पहले के मुकाबले अधिक विवादित, चर्चित और हिंसक हैl हिंसा के चलते आज पहली बार घर से मधुरिमा तुली को बेघर किया गयाl हालांकि इन हिंसक व्यवहार के लिए कई बार घरवालों को बिग बॉस और सलमान खान चेतावनी दे चुके हैंl