Bigg Boss 12: करणवीर के साथ हो रहे व्यवहार से उनकी पत्नी नाराज, लिखा ओपन लेटर, सलमान हुए ट्रोल

सोशल मीडिया पर बिग बॉस के अंदर करणवीर के साथ हो रहे व्यवहार को लेकर सलमान खान को ट्रोल किया जा रहा है।

By Rahul soniEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 09:24 AM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 04:10 PM (IST)
Bigg Boss 12: करणवीर के साथ हो रहे व्यवहार से उनकी पत्नी नाराज, लिखा ओपन लेटर, सलमान हुए ट्रोल
Bigg Boss 12: करणवीर के साथ हो रहे व्यवहार से उनकी पत्नी नाराज, लिखा ओपन लेटर, सलमान हुए ट्रोल

मुंबई। बिग बॉस 12 ने नया मोड़ ले लिया है। सलमान खान को कंटेस्टेंट करणवीर बोहरा का मजाक उड़ाना महंगा पड़ा रहा है। क्योंकि करणवीर बोहरा का मजाक उड़ाने के चलते सलमान खान को करणवीर के फैंस द्वारा ट्रोल किया जा रहा है। वहीं, करणवीर बोहरा की पत्नी ने भी सोशल मीडिया पर एक ओपन लेटर लिखते हुए इसका विरोध किया है।

दरअसल, हुआ यूं कि वीकेंड का वार में सलमान जब भी घरवालों से बात करने के लिए आए तो करणवीर के साथ मजाकिया अंदाज में पेश आए। सलमान ने करणवीर के नेचर, ड्रेसिंग सेंस, गेम और प्लानिंग को लेकर खूब मजाक उड़ाया। हालांकि, करणवीर ने इसको लेकर किसी भी प्रकार का रिएक्शन नहीं दिया। वो सलमान के मजाक को बहुत ही अच्छे तरीके से लेते रहे। मगर सलमान का करणवीर के लिए यह रवैया उनके फैंस को पसंद नहीं आ रहा है। कई टीवी सेलेब्स ने भी सलमान खान पर सवाल उठाए हैं। अब मामले को आगे बढ़ाते हुए करणवीर की पत्नी टीजे भी सलमान से काफी नाराज हैं। टीजे ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ओपन लेटर लिखा है जिसमें उन्होंने मेकर्स पर सवाल उठाया है। साथ ही उन्होंने बिग बॉस हाउस के अंदर मौजूद डबल स्टैंडर्ड पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने इस बात को साझा किया है कि, बिग बॉस में करणवीर के साथ हो रहे व्यवहार से वो बहुत दुखी हैं। 

यह भी पढ़ें: दीपिका की जिंदगी में हो गयी रणवीर की आॅफिशियल एंट्री, सगाई संपन्न

It is out of concern, and with the utmost respect that I write to you.. I needed to share with you how deeply hurt I am by the way #KaranvirBohra is being treated in BiggBoss... @ColorsTV @endemolshineind #BiggBoss12 #BB12 #KaranvirBohra #KVB #TeamKVB #KVBarmy pic.twitter.com/lpCSMRSZ2D

— Teejay Sidhu (@bombaysunshine) November 12, 2018

टीजे ने इस ओपन लेटर में लिखा है कि, करणवीर ने पहले दिन से ही शो के फॉर्मेट की रिस्पेक्ट की है। दूसरे लोगों की तरह करणवीर ने कभी घर से भागने का प्रयास नहीं किया। करणवीर ने कभी भी बिग बॉस के खिलाफ कुछ नहीं बोला। उन्होंने कभी भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं किया है। करणवीर ने सभी टास्क में सौ फीसदी दिया है। गलती होने पर माफी भी मांगी है। वह एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। एक बहुत सम्मानित, पुरस्कार विजेता अभिनेता और एक अच्छे इंसान हैं। इस सम्मान को पाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। उनकी सराहना करें. आगे टीजे लिखती हैं कि, बिग बॉस में करणवीर बोहरा के साथ हो रहे व्यवहार से मैं बहुत दुखी हूं।

इसके साथ कुछ टीवी एक्टर्स ने भी करणवीर के साथ हो रहे व्यवहार पर आपत्ती जताई है। साथ ही कुछ फैंस ने सलमान खान के इस रवैये को लेकर ट्विट किया है। 

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा की शादी में आया ‘ट्विस्ट’, परिणीति का पत्ता कटा !

chat bot
आपका साथी