Bhumi Pednekar को स्टाइल और ग्लैमर में मात देती हैं उनकी बहन, शर्त लगा लें दोनों को साथ में देखकर पहचान नहीं पाएंगे

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर आज एक जाना माना नाम हैं। भूमि ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। वह एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी खूब छाई रहती हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 09:52 AM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 09:52 AM (IST)
Bhumi Pednekar को स्टाइल और ग्लैमर में मात देती हैं उनकी बहन, शर्त लगा लें दोनों को साथ में देखकर पहचान नहीं पाएंगे
Photo Credit : Bhumi Pednekar Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे भाई बहन की जोड़ी है जो दिखने में एक दूसरे के जेरॉक्स कॉपी लगते हैं। कई बार तो फैंस भी उन्हें देखकर धोखा खा जाते हैं कि कौन असली है और नकली। फैंस के साथ कुछ ऐसा ही हाल में उस वक्त हुआ जब बॉलीवुड की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपनी बहन के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर को देखकर एक पल के लिए फैंस चकमा खा गए कि कौन असली और कौन नकली है। यकीन न हो तो आप ही देख लीजिए पेडनेकर सिस्टर्स की ये तस्वीर...

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bhumi 🌻 (@bhumipednekar)

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर आज एक जाना माना नाम हैं। भूमि ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। वह एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी खूब छाई रहती हैं। आए दिन भूमि अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसी बीच भूमि की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनीं हुई है। इस तस्वीर में वह अपनी बहन समीक्षा पेडनेकर के साथ नजर आ रही हैं। समीक्षा पेडनेकर और भमि पेडनेकर को एक साथ इस तस्वीर में देखकर फैंस काफी हैरान हैं। कई फैंस कमेंट कर उनसे पूछ रहे हैं कि रियल भूमि कौन हैं। तो कई उनकी बहन की खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Samiksha Pednekar (@samikshapednekar)

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Samiksha Pednekar (@samikshapednekar)

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Samiksha Pednekar (@samikshapednekar)

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि भूमि और समीक्षा की हाईट, हेयर स्टाइल, लुक सबकुछ सेम है। इस दौरान समीक्षा ने जहां डीप नेक ब्लैक ड्रेस पहना है। वहीं भूमि सिमरी ग्रे कलर के आउटफिट में कहर ढाह रही हैं। इस दौरन भूमि ने बेहद ही स्टा​इलिश चश्मा लगाया हुआ है। तस्वीर को पोस्ट करते हुए भूमि ने कैप्शन में लिखा, 'पेडनेकर का घर...।' इस तस्वीर को अबतक करीब 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

chat bot
आपका साथी