Bhumi Pednekar ने सोशल मीडिया पर सेल्फी शेयर कर फैंस को किया मोटिवेट, लिखा- मुश्किल वक्त है लेकिन बीत जाएगा

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर लगातार सोशल मीडिया पर कोविड-19 पेशेंट्स और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए पोस्ट शेयर कर रही हैं और लोगों से अपने आस-पास के लोगों की मदद करने की अपील कर रही हैं। अब उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक सनकिस्ड सेल्फी शेयर की है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 05:08 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 05:08 PM (IST)
Bhumi Pednekar ने सोशल मीडिया पर सेल्फी शेयर कर फैंस को किया मोटिवेट, लिखा- मुश्किल वक्त है लेकिन बीत जाएगा
Bhumi Pednekar motiveted fans by sharing sunkissed selfie on social media. photo source @ bhumipednekar instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर लगातार सोशल मीडिया पर कोविड-19 पेशेंट्स और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए पोस्ट शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक सनकिस्ड सेल्फी शेयर की है।

इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने फैंस को मोटिवेट करने वाला एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘चीजें कठिन हैं, लेकिन ये भी बीत जाएगा। कुछ वक्त तो हो गया है, बस कुछ वक्त और।’ फोटो में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर मस्टर्ड कलर के टॉप में मुस्कुराती नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फोटो को इंस्टाग्राम पर आए हुए अभी कुछ ही घंटे हुए हैं। लेकिन तस्वीर को अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bhumi 🌻 (@bhumipednekar)

हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो लोगों से कोविड-19 प्रोटोकॉल्स को फॉलो करने का आग्रह कर रही हैं। वीडियो की शुरूआत में वो बोल रही हैं कि 'नमस्ते मैं कोविड वॉरिर्य भूमि पेडनेकर और मेरे पास आप सभी लोगों के लिए एक छोटा-सा मैसेज है। आप सब इतने समझदार हैं टीवी देखते हैं, ट्विटर पर हैं, इंस्टाग्राम पर हैं, तो इतना तो जानते ही होगे की आज हमारा देश पैनडैमिक से गुजर रहा है और कोरोना के खिलाफ एक जंग लड़ रहा है। तो हम देश के नागरिक होने के नाते देश के लिए क्या कर सकते हैं। बहुत आसान है घर पर रहिए और घर से तभी निकलिएं जब बहुत जरूरी काम हो। दोस्तों के साथ मस्ती करने, पार्टी करने, चिल करने का ये वक्त नहीं है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bhumi 🌻 (@bhumipednekar)

वीडियो में आगे उन्होंने कोविड-19 प्रोटोकॉल्स को फॉलो करने का आग्रह करते हुए कहा कि आपको घर पर रहना है और मास्क पहनना है, अगर आप के पास एन95 मास्क है तो अच्छी बात है नहीं तो आपक डबल मास्क पहनना है। बात अगर भूमि पेडनेकर के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘बधाई दो’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो अभिनेता राजकुमार राव के साथ पहली बा स्क्रीन स्पेस शेयर कर रही हैं।

chat bot
आपका साथी