Pawan Singh की दूसरी पत्नी की खूबसरती देख दीवाने हो जाएंगे आप, पहली ने शादी के 6 महीने बाद ही कर दी थी आत्महत्या
पवन सिंह ने 6 मार्च 2018 को यूपी के बलिया जिले की रहने वाली ज्योति सिंह संग सात फेरे लिए हैं। ज्याति की खूबसूरती के चर्चे चारों तरफ होते हैं। खूबसूरती के मामले में ज्योति फिल्मी हसीनओं के बराबर की टक्कर देती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Bhojpuri Actor Pawan Singh Second Wife Jyoti Singh Photos : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह हाई पेड स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं। पवन सिंह ने अपने अबतक के करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। वह अपनी एक्टिंग के साथ अपनी गायिकी के लिए भी जाने जाते हैं। उनके गानें रिलीज होते ही छा जाते हैं। पवन अपने सुपहिट गाने 'लॉलीपॉप लागेलु' से रातों-रात सुपरस्टर बन गए थे। वह न सिर्फ अपने प्रोफेशनल लाइफ बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनें रहते हैं। पवन सिंह ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी के निधन के बाद उन्होंने दूसरी शादी की है। उनकी दूसरी पत्नी बला की खूबसूरत हैं। आज हम आपको पवन सिंह की दूसरी पत्नी के बारे में बताने जा रहे हैं।
A post shared by Jyoti Singh (@999jyotisingh)
A post shared by Jyoti Singh (@999jyotisingh)
पहली पत्नी ने की आत्महत्या:
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी का नाम नीलम था। नीलम ने शादी के महज 6 महीने बाद ही 8 मार्च, 2015 को मुंबई में आत्महत्या कर ली थी। हलांकि नीलम के उठाए गए इतने बड़े कदम के पीछे की असल वजह के बारे में आजतक किसी को पता नहीं। नीलम की मौत के बाद एक्टर का नाम कई एक्ट्रेसेस संग जुड़ता नजर आया। वहीं उनका नाम भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ भी खूब चर्चा में रहा। हलांकि पवन ने दूसरी शादी अपने घरवालों की पसंद की है।
बेहद खूबसूरत हैं दूसरी पत्नी:
पवन सिंह ने 6 मार्च, 2018 को यूपी के बलिया जिले की रहने वाली ज्योति सिंह संग सात फेरे लिए हैं। ज्याति की खूबसूरती के चर्चे चारों तरफ होते हैं। खूबसूरती के मामले में ज्योति फिल्मी हसीनओं के बराबर की टक्कर देती हैं। बता दें कि ज्योति लाइमलाइट और सुर्ख़ियों से बेहद दूर रहती हैं। हलांकि पवन सिंह अक्सर पत्नी संग अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। ज्योति सिंह अभी फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही हैं।