Bhojpuri Songs: खेसारी-काजल का गाना 'अंखियां लागेला तोहार' हुआ हिट, करीब 2 करोड़ बार देखा गया

Bhojpuri Songs भोजपुरी के फेमस स्टार खेसारी लाल यादव और काजल रघवानी का एक गाना अंखियां लागेला तोहार काफी हिट हो रहा है।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:27 AM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 03:03 PM (IST)
Bhojpuri Songs: खेसारी-काजल का गाना 'अंखियां लागेला तोहार' हुआ हिट, करीब 2 करोड़ बार देखा गया
Bhojpuri Songs: खेसारी-काजल का गाना 'अंखियां लागेला तोहार' हुआ हिट, करीब 2 करोड़ बार देखा गया

नई दिल्ली, जेएनएन। यू-ट्यूब पर भोजपुरी गानों को काफी पसंद किया जाता है। भोजपुरी स्टार्स भी यू-ट्यूब पर काफी सर्च किए जाते हैं और उनके वीडियो को काफी व्यूज मिलते हैं। यू-ट्यूब पर कई भोजपुरी गाने हिट हैं और इन दिनों खेसारी लाल यादव और काजल रघवानी का एक गाना काफी हिट हो रहा है। खेसारी और काजल की जोड़ी वैसे भी काफी पसंद की जाती है और दोनों का एक गाना 'अंखियां लागेला तोहार' अभी काफी हिट हो रहा है।

यह गाना यूट्यूब पर इतना हिट है कि अभी तक इस गाने को करीब 2 करोड़ बार देखा जा चुका है। दिंसबर में रिलीज हुए 'अंखियां लागेला तोहार' गाने के यू-ट्यूब पर 1 करोड़ 98 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं, जो जल्द ही 2 करोड़ होने वाले हैं। इस गाने में खेसारी और काजल का धमाकेदार डांस और रोमांस है, जिसे उनके फैंस को काफी पसंद किया जा रहा है।

बता दें कि यह गाना फिल्म 'बागी: एक योद्धा' का है और इसे Worldwide Records Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर दिसंबर में शेयर किया गया था। गाने के सिंगर खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह हैं। वहीं, लिरिक्स आजाद सिंह, म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी, रितू सिंह, प्रकाश जैश, माया यादव, विनोद मिश्रा, अयाज खान अहम भूमिका में नज़र आए थे।

अब लोग काजल और खेसारी तारीफ कर रहे हैं और काजल गाने में काफी खुबसूरत लग रही हैं। इससे पहले भी खेसारी और काजल के कई गाने ऐसे ही वायरल हो चुके हैं और उनके गाने के व्यूज भी काफी रहते हैं। बता दें कि लोगों को गाने में ब्लैक लहंगा काफी पसंद आ रहा है।

chat bot
आपका साथी