छठ गीत के लिए पवन सिंह के साथ आए सोनू निगम, इस बार फैंस को मिलेगा डबल तोहफा

Chhath song सोनू निगम कहते हैं कि पवन सिंह काफी जाना-माना नाम हैं। मुझे उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। बहुत टैलेंटेड हैं। इतने सभ्य मैनर्ड यंग मैन बहुत खुशी हुई उनसे मिलकर। उस लैग्वेंज को उन्होंने मुझे सिखाया।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Fri, 29 Oct 2021 10:38 AM (IST) Updated:Fri, 29 Oct 2021 10:38 AM (IST)
छठ गीत के लिए पवन सिंह के साथ आए सोनू निगम, इस बार फैंस को मिलेगा डबल तोहफा
Image Source: Pawan Singh Social Media Page

नई दिल्ली, जेएनएन। त्यौहारों का सीजन शुरू हो चुका है, दशहरे के बाद और दिवाली और छठ की बारी है। बिहार और इस्टर्न यूपी के इलाकों में छठ की जोर शोर से तैयारी शुरू चुकी है। देश के बाकी इलाकों में भी लोगों इस पर्व को धूमधाम से मनाते हैं। इस मौके पर भोजपुरी के लोकप्रिय गायक गीत भी लेकर आते हैं। इसी क्रम में इस बार बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर सोनू निगम और भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपने फैन्स के लिए गाना लेकर आ रहे हैं जो कि छठ पर केंद्रित है।

कुछ दिनों पहले ही सोनू निगम यूपी के अयोध्या गए थे। जहां से उन्होंने तस्वीरें भी शेयर की थीं। हाल ही में पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सोनू निगम बताते हैं, वह पवन सिंह से मिले हैं और उन्होंने गाना शूट किया है। भोजपुरी सीखने में पवन सिंह ने उनकी काफी मदद की।

सोनू निगम कहते हैं कि 'पवन सिंह काफी जाना-माना नाम हैं। मुझे उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। बहुत टैलेंटेड हैं। इतने सभ्य, मैनर्ड, यंग मैन, बहुत खुशी हुई उनसे मिलकर। उस लैग्वेंज को उन्होंने मुझे सिखाया।'

View this post on Instagram

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)

पवन सिंह अपने एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज तो करते ही हैं बल्कि लोग उनकी आवाज के भी दीवाने हैं। पवन अन्य भाषाओं के भी गाने गा रहे हैं। हाल में ही मशहूर एक्टर इमरान हाश्मी पर फिल्माए गए गाने 'लुट गए' को पवन सिंह ने अपनी आवाज में गाकर लोगों को चौंका दिया था। आज वह देशभर में मशहूर गायकों में से एक हैं।

पवन सिंह ने एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें वह गाना गाते दिख रहे हैं। जिसके बोल 'पहिन ला पियरिया, बांध लगा पगरिया' है। लेकिन एक बात तो साफ है कि इस वीडियो में पवन सिंह के साथ सोनू निगम भी नजर आने वाले हैं। अब लोगों को दोनों की जोड़ी का बेसब्री से इंतजार रहेगा।

chat bot
आपका साथी