भोजपुरी लिरिसिस्ट श्याम देहाती का निधन, दो दिन पहले ही हुए थे कोरोना पॉजिटिव

अब हाल ही में एक दुखद खबर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से सामने आई है। हाल ही में खबर है कि भोजपुरी फिल्मों के मशहूर लिरिसिस्ट श्याम देहाती का निधन हो गया है। श्याम देहाती कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 08:13 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 07:47 AM (IST)
भोजपुरी लिरिसिस्ट श्याम देहाती का निधन, दो दिन पहले ही हुए थे कोरोना पॉजिटिव
भोजपुरी लिरिसिस्ट श्याम देहाती का निधन, फोटो साभार: Twitter

 नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस का कहर दिन पर दिन देशभर में देखने को मिल रहा है। इस वायरस ने अब तक कई लोगों को की जान ले ली है। अब हाल ही में एक दुखद खबर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से सामने आई है। हाल ही में खबर है कि भोजपुरी फिल्मों के मशहूर लिरिसिस्ट श्याम देहाती का निधन हो गया है। श्याम देहाती कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे।

श्याम देवाती दो दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्हें गोरखपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज केदौरान उनका निधन हो गया। खबरों के मुताबिक कोरोना काल के दौरान श्याम एक या दो बार मुंबई भी गए थे। श्याम की मौत की खबर आने के बाद से भोजपुरी इंडस्ट्री में भी दुख की लहर दौड़ गई है। खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, अंजना सिंह जैसे सितारे उनकी मौत पर दुख व्यक्त कर रहे हैं।

भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने श्याम देहाती के निधन पर दुख जाहिर किया है। खेसारी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए श्याम की एक तस्वीरसाझा करते हुए लिखा, 'हम सभी के लाख कोशिश के बावजूद हमारा भाई श्याम देहाती अब नहीं रहा। ये मैसेज हमसे शेयर नहीं किया जा रहा। मन बहुत भारी हो गया है। भाई आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन आपकी लिखी हर वो गीत हम सभी के बीच आपके होने का एहसास दिलाएगी। भगवान आपके पवित्र आत्मा को शांति दे।'

वहीं पवन सिंह ने भी श्याम की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। बता दें कि श्याम देहाी ने कई दिग्गज भोजपुरी कलाकार जैसे खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी, दिनेश लाल यादव निरहुआ, रानी चटर्जी, प्रदीप पांडे चिंटू, पवन सिंह कलाकारों की फिल्मों के गाने लिखे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत निरहुआ की फिल्म 'निरहुआ रिक्शेवाला' का गीत 'मिसिर जी तू तो बड़ा बड़ा ठंडा' के साथ की थी।

'नव्या' फेम एक्ट्रेस सौम्या सेठ का खुलासा, बेटे के जन्म के समय मन में आते थे सुसाइड के ख्याल

chat bot
आपका साथी