Bhojpuri Film में कुछ इस तरह शूट किया जाता है एक्शन सीन, दिनेश लाल निरहुआ ने शेयर किया वीडियो

निरहुआ की जोड़ी अबतक सभी भोजपुरी एक्ट्रेसेस संग फिल्मों में देखी जा चुकी हैं। लेकिन सबसे ज्यादा उनकी जोड़ी भोजपुरी क्वीन यानी आम्रपाली दुबे के साथ पंसद की जाती हैं। फैंस दोनों की जोड़ी न सिर्फ ऑन स्क्रीन बल्कि ऑफ स्क्रीन भी काफी पसंद करते हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 03:54 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 05:26 PM (IST)
Bhojpuri Film में कुछ इस तरह शूट किया जाता है एक्शन सीन, दिनेश लाल निरहुआ ने शेयर किया वीडियो
Photo Credit - Dinesh Lal Yadav Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी सिनेमा में जुबली स्टार के नाम से फेमस दिनेश लाल निरहुआ एक जाने माने एक्टर हैं। दिनेश लाल ने अबतक के अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वह एक एक्टर होने के साथ एक शानदार सिंगर भी हैं। दिनेश एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नए नए वीडियोज शेयर करते रहते हैं। वहीं उनके फैंस को भी ये वीडियोज काफी पसंद आते हैं। इसी बीच अब निरहुआ ने एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपने फैंस को बताया है कि भोजपुरी सिनेमा में फाइट सीक्वेंसे कैसे शूट किए जाते हैं। यहां देखें वीडियों-

 

View this post on Instagram

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav)

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर अपनी फिल्म का एक फाइटिंग सीन शूट करते हुए का वीडियो शेयर किया है। 1 मिनिट 25 सेकेंड के इस वीडियो में निरहुआ बिना रुके फाइट करते दिख रहे हैं। वहीं साथ में निरहुआ की फिल्म की एक्ट्रेस भी इसी वीडियो में नजर आ रही हैं। वो भी गुंड़ो की पिटाई कर रही हैं। काफी देर लड़ने के बाद दोनों वहां से बच कर भाग जाते हैं। इस फाइट वीडियो को शेयर करने के साथ ही निरहुआ ने कैप्शन में लिखा है, 'एक्शन सुनते ही निरहुआ जाग जाता है...।' इस वीडियो को अबतक हजारों बार देखा जा चुका है। वहीं इस पर कमेंट कर उनके फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav)

आपको बता दें कि वैसे तो निरहुआ की जोड़ी अबतक सभी भोजपुरी एक्ट्रेसेस संग फिल्मों में देखी जा चुकी हैं। लेकिन सबसे ज्यादा उनकी जोड़ी भोजपुरी क्वीन यानी आम्रपाली दुबे के साथ पंसद की जाती हैं। फैंस दोनों की जोड़ी न सिर्फ ऑन स्क्रीन बल्कि ऑफ स्क्रीन भी काफी पसंद करते हैं। दोनों साथ में कई हिट फिल्में दे चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों की फोटोज अक्सर वायरल होती रहती हैं।

chat bot
आपका साथी