ब्लैक शॉर्ट स्कर्ट में मोनालिसा ने लगाया हॉटनेस का तड़का, अदा पर फिदा हुए फैंस

उनकी फोटोज को देखकर फैंस भी उनके ऊपर दिल हार बैठे हैं। अब हाल ही में कुछ ऐसी ही हॉट और ग्लैमरस तस्वीरें मोनालिसा ने एक बार फिर से शेयर की हैं। जिन्हें देखकर उनके फैंस की सांसें थम सी गई हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 02:06 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 02:06 PM (IST)
ब्लैक शॉर्ट स्कर्ट में मोनालिसा ने लगाया हॉटनेस का तड़का, अदा पर फिदा हुए फैंस
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी फिल्मों में हिंदी टेलीविजन धारावाहिकों में नजर आने वाली अभिनेत्री मोनालिसा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। मोनालिसा अपने लुक्स से हर किसी को दीवाना बना देती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालीं मोनालिसा अक्सर अपने कई फोटोज शेयर करती रहती हैं। उनकी फोटोज को देखकर फैंस भी उनके ऊपर दिल हार बैठे हैं। अब हाल ही में कुछ ऐसी ही हॉट और ग्लैमरस तस्वीरें मोनालिसा ने एक बार फिर से शेयर की हैं। जिन्हें देखकर उनके फैंस की सांसें थम सी गई हैं।

मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में मोनालिसा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखकर मोनालिसा के फैंस भी उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं। इन तस्वीरों में मोनालिसा का ग्लैमरस अवतार उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

मोनालिसा ने ये तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मोनालिसा ने काले रंग की शॉर्ट स्कर्ट पहनी हुई हैं। इसके साथ उन्होंने काले रंग का क्रॉप टॉप टीमअप किया है। वहीं उन्होंने चीता प्रिंट जैकेट पहनकर अपने इस लुक को कम्प्लीट किया है। मोनालिसा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जितना आपको पता है आप उससे भी कहीं ज्यादा मजबूत हैं।'

मोनालिसा की इन तस्वीरों पर उनके फैंस कमेंट कर अभिनेत्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोग तस्वीर को देख मोनालिसा की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। तो वहीं कई लोग इन तस्वीरों में मोनालिसा को हॉट बता रहे हैं। कई लोग मोनालिसा को कह रहेहैं कि उन्होंने तो आग लगा दी है। बता दें कि मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने इसके अलावा हिंदी धारावाहिकों में भी काम किया है। अभिनेत्री ने स्टारप्लस के धारावाहिक 'नजर' में डायन का किरदार निभाया था। तो वहीं कलर्स टेलीविजन के धारावाहिक में 'नमक इस्क का' में भी निगेटिव किरदार ही निभाया था।

chat bot
आपका साथी