Bhojpuri Actress Akanksha Dubey को किसने दिया प्यार में धोखा? लिखा- 'मुहब्बत तो तुझसे थी लेकिन, जोर से तमाचा मार ही...'

आकांक्षा दुबे एक्टिंग स्किल के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 4 लाख के करीब लोग फॉलो करते हैं। लेकिन इसी बीच अकांक्षा एक पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Wed, 02 Jun 2021 02:57 PM (IST) Updated:Wed, 02 Jun 2021 02:57 PM (IST)
Bhojpuri Actress Akanksha Dubey को किसने दिया प्यार में धोखा? लिखा- 'मुहब्बत तो तुझसे थी लेकिन, जोर से तमाचा मार ही...'
Photo Credit - Akanksha Dubey Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। ​भोजपुरी सिनेमा की हिट एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ​आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्हें भोजपुरी सिनेमा की क्वीन भी कहा जाता है। अपने करियर में अकांक्षा ने कई हिट फिल्में दी हैं और लगभग सभी भोजपुरी सुपरस्टार्स संग स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। वह इंडस्ट्री की ग्लैमरस एक्ट्रेसेज में भी शुमार हैं। आकांक्षा दुबे एक्टिंग स्किल के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर उन्हें 4 लाख के करीब लोग फॉलो करते हैं। लेकिन इसी बीच अकांक्षा दुबे अपने एक पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Akanksha Dubey (@akankshadubey_official)

हाल ही में आकांक्षा दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो पोस्ट की है। इस तस्वीर में वह काफी उदास सी नजर आ रही हैं। तस्वीर में ब्लैक टीशर्ट पहने खिड़की के बाहर झांकती नजर आ रही हैं। हमेशा मुस्कुराने वाले चेहरे पर मायूसी साफ देखी जा सकती है। उनके एक्सप्रेशन से उनके अंदर के भाव को साफ समझा जा सकता है। वहीं इस तस्वीर के साथ शेयर किया गया उनका कैप्शन चर्चा में है।

इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'मुहब्बत तो तुझसे थी लेकिन तेरी मुहब्बत ने जोर से खींच के तमाचा मार ही दिया मुझे।' इस कैप्शन को पढ़ने के बाद उनके फैंस काफी हैरान और परेशान हैं। जहां उनकी हर तस्वीर पर फैंस उनकी खूबसूरती की तारफी करते नहीं थकते थे वहीं अब वो एक्ट्रेस की परेशानी की वजह जानना चाहते हैं। फैंस कमेंट्स कर पूछ रहे हैं कि आखिर उन्हें किसने धोखा दे दिया और वो किसकी मुहब्बत की बात कर रही हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Akanksha Dubey (@akankshadubey_official)

आपको बता दें कि आज ही अंकुश राजा के साथ आकांक्षा दुबे का गाना 'डोलिया' रिलीज हुआ है। उनका ये गाना इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है। इस गाने का संगीत छोटू रावत ने दिया है जबकि इसे लिखा पवन बैंजो ने है। आकांक्षा दुबे की जोड़ी भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह के साथ खूब पसंद की जा रही है। दोनों के कई गाने सुपरहिट रहे हैं।

chat bot
आपका साथी