आम्रपाली दुबे ने 'निरहुआ' को ठुकरा कर उनके छोटे भाई प्रवेश लाल यादव के साथ की शादी! वीडियो देख फैंस ने कहा, 'ये धोखा है...'

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह निरहुआ यानी दिनेश लाला यादव के साथ नहीं बल्कि उनके छोटे भाई प्रवेश लाल यादव के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में प्रवेश लाल यादव की दुल्हनियां बनीं दिखाई दे रही हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 09:26 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 07:25 AM (IST)
आम्रपाली दुबे ने 'निरहुआ' को ठुकरा कर उनके छोटे भाई प्रवेश लाल यादव के साथ की शादी! वीडियो देख फैंस ने कहा, 'ये धोखा है...'
Photo Credit : Aamrapali Dubey Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Bhojpuri Actress Aamrapali Dubey Shares Wedding Video: भोजपुरी फिल्मों की जानी मानी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे आज एक बड़ा नाम हैं। आम्रपाली ने अबतक के अपने करियर में कई सुपरहिट भोजपुरी दी हैं। उन्होंने भोजपुरी के सभी हिट स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर किया है। लेकिन उनकी जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ के साथ पसंद की जाती है। दोनों ने एक साथ कई हिट फिल्मों में काम किया है। वहीं फिल्मों के अलावा दोनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। लेकिन इसी बीच अब आम्रपाली का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हर किसी के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्या है इस वीडियो में...

View this post on Instagram

A post shared by Dubey Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101)

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह निरहुआ यानी दिनेश लाला यादव के साथ नहीं बल्कि उनके छोटे भाई प्रवेश लाल यादव के साथ नजर आ रही हैं। आपको ये जानकर सबसे बड़ झटका लगने वाला है कि वह इस वीडियो में प्रवेश लाल यादव की दुल्हनियां बनीं दिखाई दे रही हैं। शादी का वीडियो देखकर फैंस परेशान हो गए हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आम्रपाली दुबे स्टेज पर दुल्हन की तरह सजी-धजी बैठी हैं। उन्होंने पीले रंग का खूबसूरत सा शादी का जोड़ा पहना हुआ है। वहीं दुल्हन के इस लिबाज में बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। प्रवेश ने भी पीले रंग की ही शेरवानी पहनी हुई है। वहीं आम्रपाली दुबे के बगल में बैठै दूल्हे के रुप में प्रवेश लाला यादव को देख फैंस हैरान हैं। हलांकि दोनों इस दौरान काफी खुश नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Pravesh Lal 😎 (@pravesh_lal)

अगर आप भी ये सोच रहे हैं कि दानों ने शादी कर ली है तो ऐसा नहीं है। दोनों का ये वीडियो शायद ये उनकी किसी फिल्म के शूटिंग के दौरान का कोई सीन है। इन वीडियोज को शेयर करते हुए आम्रपाली ने बार—बार 'साजन' लिखा है। इससे साफ हो गया है कि ये उनकी आने वाली फिल्म 'साजन' के प्रमोशनल का वीडियो हैं। हलांकि इस वीडियो पर फैंस पर के लगातार कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने ​कमेंट करते हुए लिखा, 'निरहुआ भाई के साथ धोखा'।

chat bot
आपका साथी