श्रीदेवी के निधन से पहले जाह्नवी के साथ अपने रिश्ते पर अर्जुन कपूर बोले- हम मिलते तो थे लोकिन...

जाह्नवी ने आगे बताया कि ये मेरी फैमिली है। मैंने अपने परिवार से बहुत कुछ सीखा है। हमारे पिता एक हैं। हमारा खून एक है। आगे अर्जुन उन्हें चिढ़ाते हुए कहते हैं कि ‘खुश हूं कि तुमने इसे पकड़ लिया।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 09:32 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 09:32 AM (IST)
श्रीदेवी के निधन से पहले जाह्नवी के साथ अपने रिश्ते पर अर्जुन कपूर बोले- हम मिलते तो थे लोकिन...
Image Source: Arjun Kapoor Social Media Page

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्टर अर्जुन कपूर आजकल अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात करते हैं। इसी क्रम में अर्जुन ने बताया है कि पिछले कुछ सालों में सौतेली बहन जाह्नवी कपूर के साथ उनका रिश्ता कैसे बदल गया है। दोनों फिल्म निर्माता बोनी कपूर के बच्चे हैं। जहां अर्जुन और उनकी बहन अंशुला बोनी की पहली शादी से दिवंगत मोना शौरी के बच्चे हैं, वहीं जाह्नवी और उनकी बहन खुशी कपूर दूसरी शादी से दिवंगत अभिनेता श्रीदेवी से बोनी के बच्चे हैं।

अर्जुन और जाह्नवी ने हाल ही बाजार मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अर्जुन ने बताया कि जाह्नवी के साथ पहले उनका रिश्ता बिल्कुल अलग था। अर्जुन ने कहा कि 'एक चुप्पी होती थी। हम मिलते थे लेकिन हमारे बीच कोई बातचीत नहीं होती थी।'

इसी इंटरव्यू में जाह्नवी ने आगे बताया कि 'ये मेरी फैमिली है। मैंने अपने परिवार से बहुत कुछ सीखा है। हमारे पिता एक हैं। हमारा खून एक है।' आगे अर्जुन उन्हें चिढ़ाते हुए कहते हैं कि ‘खुश हूं कि तुमने इसे पकड़ लिया।'

जान्हवी ने आगे कहा, 'और यह ऐसी चीज है जिसे कोई हमसे दूर नहीं कर सकता है। ऐसा नहीं है कि हम हर दिन एक-दूसरे के घर जाते हैं, या एक-दूसरे के जीवन के बारे में हर छोटी-छोटी बात जानते हैं। लेकिन अर्जुन भैया और अंशुला के साथ मुझे सेफ फिल होता है। मैं हर दिन उठती हूं और जानती हूं कि वे सहारा हैं, चाहे कुछ भी हो जाए। और यह मैं अपनी जिंदगी में किसी और की तुलना में उनके बारे में ज्यादा भरोसे के साथ कह सकती हूं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

वैसे अर्जुन हमेशा से ऐसे नहीं थे। 2018 में श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन पिता बोनी कपूर का सहारा बने। हाल ही में बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा कि 'अगर मैं कहूं कि हम एक परफेक्ट फैमिली है तो यह गलत होगा। यह अलग विचारों की बात नहीं है, हम अभी भी अलग परिवार हैं जो कि एक साथ रिश्ता निभाने की कोशिश कर रहे हैं।' 

chat bot
आपका साथी