Sushant Singh Rajput के जन्मदिन से पहले वायरल हुआ रिया चक्रवर्ती का ये वीडियो, फोटोग्राफर पर भड़कती आईं नजर

सुशांत सिंह राजपूत के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2013 में फिल्म काय पो छे! से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। काय पो छे! के बाद उन्होंने शुद्ध देसी रोमांस पीके एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी केदारनाथ जैसी बड़ी फिल्में की थीं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 06:04 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 06:04 PM (IST)
Sushant Singh Rajput के जन्मदिन से पहले वायरल हुआ रिया चक्रवर्ती का ये वीडियो, फोटोग्राफर पर भड़कती आईं नजर
Before Sushant Singh Rajput Birth Anniversary Rhea Chakraborty Video Viral She Requested Photographer Do Not Follow Her

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती लगातार सुर्खियों में रहीं। रिया पर सुशांत के परिवार ने कई गंभीर आरोप भी लगाए। यही नहीं ड्रेग मामले में रिया को गिरफ्रतार भी होना पड़ा था। वहीं इसी बीच अब रिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायलर हो रहा है। एक्ट्रेस का ये वीडियो सुशांत के बर्थ एनिवर्सरी के पहले वायलर हो रहा है। कल यानी 21 जनवरी को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी है। एक्टर का जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना में हुआ था।  वहीं फैंस उनके इस वीडियो को देखकर लगातार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आइए देखते हैं एक्ट्रेस का वारयल वीडियो...

 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

ऐक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। रिया के इस वीडियो को बॉलीवुड फेमस फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में रिया  बांद्रा की सड़क पर नजर आई हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रिया कार से उतरकर फुटपाथ पर मौजूद फ्लावर शॉप पर पहुंचती हैं और फूल खरीदती नजर आती हैं। वहीं उनके पास खड़े एक कैमरा पर्सन को देखकर वह हाथ जोड़ती दिखती हैं। वहीं जैसे ही रिया फोटोग्राफर से उन्हें फॉलों न करने के लिए करती हैं। यही नहीं वह कहती हैं कि वह फूल खरीदने आईं हैं, 'जाओ न'।

रिया चक्रवर्ती का ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इस पर फैंस लगातार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं कई फैंस कमेंट में रिया पर अपना गुस्सा भी निकाल रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा, ‘इन्हें प्रमोट मत करिए।' वहीं दूसरे ने कमेंट में लिखा, ‘वह किनके लिए ये फूल खरीद रही हैं।' वहीं कुछ रिया को उनके हाल पर छोड़ देने के लिए भी कह रहे हैं।

chat bot
आपका साथी