BAFTA 2021 के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा नजर आई ग्लैमरस अंदाज में, वायरल हुईं तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में ऑस्कर 2021 के लिए अपने पति निक जोनास के साथ नॉमिनी की घोषणा की थीl इस बार बात का अवार्ड वर्चुअली आयोजित किया गया हैl कुल 17 अवार्ड घोषित किए जाएंगेl वहीं फिल्म निर्देशक आंग ली को फेलोशिप अवार्ड से सम्मानित किया जाएगाl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 10:35 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 07:44 AM (IST)
BAFTA 2021 के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा नजर आई ग्लैमरस अंदाज में, वायरल हुईं तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा दो कैटेगरी में अवार्ड के लिए दावेदार हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बाफ्टा अवॉर्ड्स 2021 के रेड कार्पेटपर नजर आईl उनके साथ यूज़ ग्रांट, टॉम हिडलस्टोन, असिम चौधरी जैसे लोकप्रिय कलाकार और गायक भी पहुंचे थेl प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर बाफ्टा फिल्म अवार्ड 2021 के रेड कार्पेट के लिए अपना लुक शेयर किया हैl

प्रियंका चोपड़ा दो कैटेगरी में अवार्ड के लिए दावेदार हैl उनकी फिल्म 'द वाइट टाइगर' के लिए उन्हें नॉमिनेट किया गया हैl वहीं आदर्श गौरव भी फिल्म में बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में दावेदार हैंl इस फिल्म में राजकुमार राव की भी अहम भूमिका थीl वहीं फिल्म के निर्देशक रहीम बहरानी स्क्रीनप्ले कैटेगरी में नॉमिनेटेड हैl

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर 2021 के लिए अपने पति निक जोनास के साथ नॉमिनी की घोषणा की थीl इस बार बात का अवार्ड वर्चुअली आयोजित किया गया हैl कुल 17 अवार्ड घोषित किए जाएंगेl वहीं फिल्म निर्देशक आंग ली को फेलोशिप अवार्ड से सम्मानित किया जाएगाl बाफ्टा के ट्विटर हैंडल पर लिखा है, 'क्योंकि हम एक्चुअल रेड कार्पेट नहीं कर सकतेl इसलिए इस वर्ष आप देखिए वर्चुअलीl रेड कारपेट पर कौन-कौन चलने वाला हैl' प्रियंका चोपड़ा फिल्म अभिनेत्री हैl उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई हैl इसके अलावा वह हॉलीवुड की भी कई फिल्मों में काम कर रही हैl उनकी भूमिका काफी पसंद की जाती है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ शादी कर ली हैl दोनों अमेरिका में साथ रहते हैl वहीं प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ राजस्थान के उमेद भवन पैलेस में शादी की थीl इस मौके पर दोनों के परिवार वाले भी पहुंचे थेl प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म इंडस्ट्री से कई लोगों को आमंत्रित किया थाl सभी ने दोनों को ढेरों बधाईयां दी थीl  प्रियंका चोपड़ा फिल्म प्रोड्यूसर भी हैl उन्होंने कई फिल्मों पर पैसे भी लगाए हैl उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार करती हैl

chat bot
आपका साथी